Showing posts with label अम्बामाता गुफा मंदिर. Show all posts
Showing posts with label अम्बामाता गुफा मंदिर. Show all posts

Tuesday, March 31, 2009

नवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देसूरी,30 मार्च। यहां अम्बामाता गुफा मंदिर एवं संतोषी माता मंदिर प्रांगण में रविवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । सांस्कृतिक एवं भजन संध्या में अहमदाबाद की आशा वैष्णव एंड पार्टी के कलाकारों ने कई कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए।
रात ढ़लने के साथ ही यहां सजाई गई रोशनी का आकर्षण का केन्द्र बन गई। पूरे महोत्सव परिसर को जोरदार सजाया गया हैं। इस दौरान अम्बा माता,संतोषी माता,खेतलाजी की आरती,हार एवं प्रसादी के चढ़ावे की बोलियां लगने के साथ ही आरती शुरू हो गई। तत्पश्चात कस्बे की सैंकड़ो बालिकाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ अहमदाबाद की आशा वैष्णव एंड पार्टी ने कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान मंच ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ सहित पदाधिकारी व भक्त गण मौजूद थे।
यहां महोत्सव के समापन तक प्रति रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा नृत्य आयोजित किया जा रहा हैं। मेले के दौरान लोगों ने चामुंडा माता प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। इसी के साथ ग्राम पंचायत से ढ़ोल-बाजे के साथ ईसर-गणगौर की सवारी मेले में लायी गई। शाम ढ़लने के साथ मेला में भीड़ बढऩे लगी। मेले में खाने-पिने के ठेलो,सस्ती चीजों का हाट व झुलों पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

अम्बामाता गुफा मंदिर पर सांस्कृतिक संध्या में जुटने लगे श्रद्धालु

देसूरी,28 मार्च। यहां अम्बामाता गुफा मंदिर एवं संतोष मंदिर प्रांगण में नौ दिन तक चलने वाले सांस्कृतिक संध्या की पहली रात्रि को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहूंचें।
रात ढ़लने के साथ ही यहां सजाई गई रोशनी का आकर्षण का केन्द्र बन गई। पूरे महोत्सव परिसर को जोरदार सजाया गया हैं। इस दौरान अम्बा माता,संतोषी माता,खेतलाजी की आरती,हार एवं प्रसादी के चढ़ावे की बोलियां लगने के साथ ही आरती शुरू हो गई। तत्पश्चात कस्बे की सैंकड़ो बालिकाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ सांस्कृतिक एवं भजन संध्या में अहमदाबाद की आशा वैष्णव एंड पार्टी के कलाकारों ने कई कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान मंच ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ सहित पदाधिकारी व भक्त गण मौजूद थे। यहां महोत्सव के समापन तक प्रति रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा नृत्य आयोजित किया जा रहा हैं।

Saturday, March 28, 2009

वरघोडे के साथ नवरात्रि महोत्सव प्रांरभ


देसूरी,27 मार्च। यहां तेजलाव इलाके में स्थित अम्बा माता गुफा मंदिर एवं संतोष माता मंदिर पर वरघोडे के साथ नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को प्रात: घट स्थापना के साथ हुआ। बाद में मंदिर से वरघोड़ा प्रांरभ हुआ। सबसे आगे बैंड के भजनों पर झूमते युवक-युवतियां चल रहे थे। पिछे सिर पर कलश धारण किए बालिकाएं,ढ़ोल-बाजे के साथ लॉरी पर ज्योति व अम्बामाता के चित्र से सजा रथ था। ज्योत के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ सहित पदाधिकारी व चांदराई से संघ लेकर पहूॅंचे भक्तगण चल रहे थे। रथ पर चांदराई के भक्तराज रूपाराम व संत लक्ष्मणदास बिराजमान थे। वरघोडें के साथ चल रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से गुलाल फैंकी जा रही थी। दूसरे में महिला मंडली भजन गा रही थी। अन्य ट्रैक्टर ट्रॉलीयों में लक्ष्मीजी,खेतलाजी,संतोषी माता की तस्वीरें सजी थी। शेष ट्रैक्टर ट्रॉली झांकी सजे हुए बच्चे व आदिवासी युवतियां नजर आए। बीच पिने के पानी के इंतजाम के रूप में एक टैंकर भी था। वरघोड़ा बस स्टेंड होते हुए नीचला बाजार,ऊपरला बाजार,अस्पताल,किला,कचहरी होते हुए पुन: बस स्टेंड होकर गंतव्य को लौट गया। जहां प्रसाद वितरण किया गया। इसी के साथ नवरात्रि महोत्सव प्रांरभ हो गया। पंडित कमला प्रसाद के नेतृत्व में नौ दिन तक चलने वाला शतचण्डी पाठ शुरू हो गया। सांय ढ़लते ही महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे लगी। श्रद्धालु अम्बामाता,संतोषी माता इत्यादि एकएक कर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करते और बाद में भजन संध्या पांडाल में शामिल हो जाते। रात ढ़लने के साथ ही यहां सजाई गई रोशनी का आकर्षण का केन्द्र बन गई। पूरे महोत्सव परिसर को जोरदार सजाया गया हैं। इस दौरान अम्बा माता,संतोषी माता,खेतलाजी की आरती,हार एवं प्रसादी के चढ़ावे की बोलियां लगने के साथ ही आरती शुरू हो गई। तत्पश्चात कस्बे की सैंकड़ो बालिकाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ सांस्कृतिक एवं भजन संध्या का आगाज हो गया। यहां महोत्सव के समापन तक प्रति रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा नृत्य आयोजित किया जाएगा।

Wednesday, February 25, 2009

अम्बामाता गुफा मंदिर पर होगा नवरात्रि महोत्सव

देसूरी,25 फरवरी। यहां अम्बामाता गुफा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित होगा। यह निर्णय बुधवार को श्री अम्बामाता-संतोषीमाता ट्रस्ट कमेटी की बैठक में लिया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महोत्सव के आयोजन के संबध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद ट्रस्ट उपाध्यक्ष हरिसिंह राजपुरोहित,सचिव सोहनलाल हैड़ाऊ,सहसचिव नरेन्द्र वैष्णव,सदस्य फूआराम चौधरी,टेकाराम प्रजापत,नेमाराम मारू,फतेहचंद मीणा इत्यादि ने अपने सुझाव दिए। इसी के साथ 27 मार्च से 4 अप्रेल तक आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।