Showing posts with label खुशवीरसिंह. Show all posts
Showing posts with label खुशवीरसिंह. Show all posts

Tuesday, April 09, 2013

राजीवगांधी केन्द्रों के माध्यम से गांव देश और दुनिया से जुड़ेगें- खुशवीरसिंह

देसूरी,9 अप्रेल। जिला प्रमुख खुशवीरसिंह ने कहा कि राजीवगांधी सेवा केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञ सेवाएं एवं जनउपयोगी सेवाएं मुहैया करायी जाएगी। जिससे अब लोगों को तहसील अथवा जिला मुख्यलयों के बेवजह चक्कर नहीं काटने पड़ेगें। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों पर स्थापित कम्प्यूटर एवं इन्टरनेट के जरिए गांव देश और दुनिया से जुड़ सकेगा।
      जिला प्रमुख सिंह नौ अप्रेल मंगलवार को ड़ायलाना कलां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित नवनिर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया  कि राज्य सरकार ने नये नियमों में जीवन निर्वाह के लिए स्वयं की नियमित आय का स्रोत नहीं होने पर पेंशन स्वीकृत किये जाने का प्रावधान किया गया है तथा परिवार में 25 वर्ष व अधिक आयु का सदस्य नहीं होने की शर्त को हटा लिया गया है। जिससे अब अधिक से अधिक जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकगें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना शुरू की हैं। इसके तहत संस्थागत प्रसव में बालिका के जन्म होने पर प्रसूता को 2100 रुपये की राशि का चैक दिया जाएगा। यह राशि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत देय राशि के अतिरिक्त होगी। योजनान्तर्गत बालिका की उम्र एक वर्ष पूर्ण होने पर और सभी आवश्यक टीके लगवाने पर 2100 रुपये की अतिरिक्त राशि का चैक दिया जाएगा। इसके उपरान्त बालिका की उम्र 5 वर्ष पूर्ण होने पर और स्कूल में प्रवेश होने की स्थिति में बालिका की मॉ को 3100 रुपये की अतिरिक्त राशि का एक ओर चैक दिया जाएगा।
    इस दौरान क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए,तभी इनकी उपादेयता सिद्ध होगी।  इस दौरान विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रधान श्रीमती बुद्धकवंर चौहान,जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,
पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र सोनी एवं विकास अधिकारी नारायणसिंह राठौड़ मौजूद थें। अतिथियों का सरपंच श्रीमती सुखीदेवी चौधरी,ग्राम सेवक वदाराम बोस सहित वार्ड़ पंच एवं मौजीज लोगों ने साफा,माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।
    कार्यक्रम में रानी क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष गणपतसिंह,पूर्व उपप्रधान समंदरसिंह,
पं.स.सदस्य किशोरसिंह राजपुरोहित,ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्रीमती जीवीदेवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
   इससे पूर्व नौ अप्रेल प्रातः बागोल में राजीवगांधी सेवा केन्द्र का उद्घाटन जिला प्रमुख खुशवीरसिंह ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान श्रीमती बुद्धकवंर चौहान ने की। जबकि जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,पंचायत समिति सदस्य गेपरराम देवासी, राजेन्द्र सोनी एवं विकास अधिकारी नारायणसिंह राठौड़ ने विशिष्ठ आतिथ्य किया। अतिथियों का सरपंच भंवरसिंह,उपसरपंच रामसिंह ग्राम सेवक जसवंतसिंह देवड़ा सहित वार्ड़ पंच एवं गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। इससे एक दिन पूर्व आठ अप्रेल सोमवार को सांसरी,कोट सोलंकियान एवं मगरतलाव के राजीवगांधी सेवा केन्द्रों का उद्घाटन जिला प्रमुख खुशवीरसिंह ने किया।

Thursday, April 04, 2013

माड़पुर के लिए नई सड़क मंजूर

देसूरी,4 अप्रेल। राज्य सरकार ने लांपी से माड़पुर तक के लिए नई सड़क मंजूर की हैं। इसी के साथ ग्रामीणों ने प्रसन्नता की लहर फैल गई हैं। ग्रामीण इस सड़क की मंजूरी के लिए लम्बे अरसे से इन्तजार कर रहे थे।
       जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत लांपी से माड़पुर तक के लिए पांच किलोमीटर सड़क के लिए राज्य सरकार ने आर.आई.ड़ी.एफ. योजनान्तर्गत साठ लाख राशी की तकनिकी,प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति दी हैं। मंजूरी के साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़क के निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
    कृषि मंड़ी द्वारा पंद्रह साल पूर्व निर्मित यह सड़क अपने निर्माण के कुछ समय बाद ही खस्ताहाल हो गई थी। हाल ही में राज्य सरकार ने कृषि मंड़ी की सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग को पुनः सुपर्द की थी। जिसके बाद इस सड़क के हालात में सुधार के आसार दिखाई देने लगे थें। 

   अब इस सड़क की मंजूरी मिलते ही ग्रामीणों में हर्ष लहर फैल गई। माड़पुर,अटाटिया,अणेवा,तिखी,लांपी सहित आसपास के ग्रामीणों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भरतसिंह जिला प्रमुख खुशवीरसिंह का आभार प्रकट किया हैं।

Wednesday, June 02, 2010

सड़क पाटने के कार्य में देरी पर नाराज हुए जिला प्रमुख

देसूरी,2 जून। जिला प्रमुख खुशवीरसिंह ने नाड़ोल-देसूरी सड़क को चौड़ा करने के लिए नरेगा के तहत किए गए खुदाई कार्य के बाद उसे पाटने में लेटलतीफी पर नाराजगी व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण सामग्री की उपलब्धता नही थी तो खुदाई कार्य शुरू ही नही करवाया जाना चाहिए था। जिला प्रमुख मंगलवार रात क्षेत्रीय जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल के साथ देसूरी क्षेत्र के दौरे पर थे। नाड़ोल-देसूरी सड़क मार्ग से गुजरते वक्त जनप्रतिनिधियों ने सड़क के किनारे-किनारे सत्रह किलोमीटर तक हुई खुदाई को डेढ़ माह बाद भी न पाटने का मामला उनके ध्यान में लाया। उन्हें बताया गया कि इस वजह से एक मिनी ट्रक दुर्घटना में एक जने की मौत होने व अन्य दुर्घटनाओं में अब तक कई जने घायल हो चुके हैं। इस पर जिला प्रमुख ने अफसोस प्रकट किया और कहा कि वक्त पर सड़क के किनारे पाट लिए जाते तो ये दुर्घटनाओं के सबब न बनते। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी अपने सिर पर लेनी चाहिए। बाद में उन्होंने मोबाईल पर एसडीएम से भी बात की और उन्हें सड़क किनारे हुई खुदाई शीघ्रतापूवक पाटने के निर्देश दिए। एसडीएम ने उन्हें बताया कि निर्माण सामग्री उपलब्ध न होने से खुदाई पाटी न जा सकी हैं।