देसूरी,28 मार्च। दूसरा दशक परियोजना के तत्वावधान में सारंगवास स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित चार माही किशोर आवासीय शिक्षण शिविर के किशोरों ने आज 60 अर्थ ऑवर पर रात्री 8 बजे से 9 बजे तक एक घण्टा ब्लैक आउट कर पर्यावरण सरंक्षण एवं पृथ्वी को आने वाले खतरे से बचाने के लिए जागरूकता लाने का संकल्प लिया।
परियोजना निदेशक कन्हैयालाल सारस्वत के अनुसार आज 28 मार्च को पूरी दुनियां में रात्री को एक घण्टा बिजली से संचालित सभी तरह के उपकरण बन्द कर पर्यावरण में फैलते प्रदुषण तथा ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जायेगा। इसकी शुरूआत सन् 2007 में आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से की गई। सन् 2008 में दुनियां के बहुत सारे देशों ने आज के दिन ब्लैक आउट कर पृथ्वी को खतरे से बचाने का संकल्प लिया। इस वर्ष भारत में भी दिल्ली तथा मुंबई जैसे महानगरों में इस अवसर पर ब्लैक आउट किया जायेगा। गौरतलब है कि भारत में इस कार्यक्रम के ब्राण्ड ऐम्बेसडर फिल्म अभिनेता आमीर खान है। दूसरा दशक से जुड़े सभी सहभागियों ने ब्लैक आउट कर इस दिशा में जागरूकता लाने का प्रयास किया है।
Showing posts with label दूसरा दशक. Show all posts
Showing posts with label दूसरा दशक. Show all posts
Tuesday, March 31, 2009
Sunday, March 08, 2009
दूसरा दशक ने महिलाओं से जागरूकता बढ़ाने का आह्वान
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
देसूरी,8 मार्च। दूसरा दशक परियोजना की परियोजना निदेशक सुश्री रजनी शर्मा ने महिलाओं से जब तक महिलाओं से अपने हक व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने यह आह्वान निकटवर्ती घाणेराव कस्बे की गरासिया कॉलोनी में दशक परियोजना के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन में किया। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं खुद जाग गई तो समाज की मुख्यधारा से जुडऩे से उसे कोई रोक नहीं पाएगा। इस अवसर पर पिण्डवाड़ा से आई हुई शोंपी बाई ने सभी महिलाओं को संगठित होकर अपनी समस्याओं का स्वयं हल खोजने का आह्वान किया। गरासिया कॉलोनी की कानीबाई, चम्पाबाई, माडपुर की चुन्नीबाई व तुलसी बाई आदि ने अपने स्वयं की जिन्दगी के उदाहरण देते हुए सशक्त होने की बात कही। सम्मेलन में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहूॅंची महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महिलाओं ने इस अवसर पर नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए अपने-अपने गांवों में शराब बन्दी लागू करने, सार्वजनिक स्थानों से शराब की दुकानें बन्द करवाने तथा अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। कुछ महिलाओं ने स्वयं तम्बाकु का सेवन त्यागने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुश्री प्रमिला, सुश्री निला, सुश्री शांति, सुश्री काली गरासिया आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Monday, March 02, 2009
शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं-राणावत
देसूरी,2 मार्च। दूसरा दशक परियोजना के तत्वावधान में आयोजित चार माही किशोरी आवासीय शिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने कहा कि शिक्षा के बिना राष्ट्र व समाज का विकास संभव नहीं हैं।सोमवार को शंभू भारती आश्रम के निकट रैबारी समाज भवन मेें आयोजित इस कार्यक्रम में राणावत ने कहा कि आने वाले युग में केवल दो जातियां बची रहेगी। एक पढ़े-लिखों की,दूसरी अनपढ़ों की। इसलिए हर अभिभावक को अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने पर पूरा जोर देना होगा। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रा.शि.अधिकारी डॉ.सौभाग्यसिंह राजावत व सरपंच नेनाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिविर में अध्ययनरत किशोर-किशोरियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाद में शिविरार्थी किशोर-किशोरियों को अंकतालिका,पुरूस्कार व दानदाता देवराज साकरिया के आर्थिक सहयोग से पोशाक वितरित की गई। कार्यक्रम में खिंवाड़ा थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा,अम्बामाता ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़, वाडऱ् पंच आबिद मो.,दूसरा दशक परियोजना के सहायक समन्वयक राजेन्द्र बोहरा,मदन सोलंकी,भरत कुमार,कल्याणसिंह,शिवसिंह,नरपतसिंह,दिनेश राव,कमलसिंह,ईश्वरसिंह,संदीप शर्मा,नीला वर्मा,नसरीन पठान,पूर्णिमा श्रीवास्तव,राजेशकुमार,रूपचंद,मीना चौहान,वालाराम इत्यादि सहित कई लोग मौजूद थें। बाद में परियोजना निदेशक रजनी शर्मा ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।
Tuesday, February 24, 2009
राष्ट्रीय युवा अधिवेशन में प्रतिनिधित्व किया
देसूरी,24 फरवरी। दूसरा दशक परियोजना से जुड़े किशोर-किशोरियों के युवा शक्ति संगठन प्रतिनिधियों ने 21-22 फरवरी को भीलवाड़ा में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय युवा अधिवेशन में देसूरी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया।
अलग-अलग गैर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित इस अधिवेशन में मुख्य रूप से लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इसी के साथ आतंकवाद,सांप्रदायिकता,सूचना का अधिकार,नरेगा सहित देश व समाज के सामने मौजूदा चुनौतियों पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक से वालाराम निवासी खरनी टेकरी,प्रदीप एवं महिपाल निवासी माड़पुर,मदनलाल एवं श्रवणकुमार निवासी कोट सोलंकियान,प्रेमकुमार निवासी माण्डीगढ़,समन्दरसिंह एवं राजाराम निवासी गुड़ा जैतावतान व ताराचंद निवासी केसूली ने प्रतिनिधित्व किया। इस अधिवेशन में बांग्लादेश सहित देश भर से 1600 युवा पहूॅँचे।

Tuesday, February 17, 2009
इंसान है हम कार्यक्रम संपन्न
कठपुतली के माध्यम से महात्मा गांधी की जीवन गाथा प्रदर्शित कीदेसूरी,17फरवरी। दूसरा दशक के तत्वावधान में आयोजित इंसान हैं हम कार्यक्रम में कठपुतली के जरिए गांधीजी के आदर्श एवं सिद्धान्तों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आंतकवाद से मुकाबला करने की शपथ ली।
सोमवार सांय को रा.उ.मा.विद्यालय प्रांगण में शहीदों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने,देश के सामने मौजूदा चुनौतियों व जेण्डर असमानता दूर करने की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी के साथ महात्मा गांधी के सिद्धान्तों एवं उनके प्रेरक जीवन से संबधित प्रदर्शनी,फिल्म व कठपुतली का भी आयोजन किया। राजस्थान समग्र सेवा संघ जयपुर द्वारा प्रस्तुत मोहन से महात्मा तक कठपुतली नाट्य के जरिए महात्मा गांधी की जीवन गाथा प्रदर्शित की गई। इसी कार्यक्रम में देश में फैले आंतकवाद के नासूर का डंटकर मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बालकों में देशभक्ति भावना प्रबल होती हैं और इसी के साथ उनकी प्रतिभाा में भी निखार आता हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सौभागयसिंह राजावत,सरपंच नेनाराम चौधरी, दूसरा दशक के परियोजना निदंशक कन्हैयालाल सारस्वत,कार्मिक रजनी शर्मा,राजेन्द्र बोहरा सहित युवा संगठनों के कायकर्ता व कस्बेवासी मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)