Showing posts with label पुलिस. Show all posts
Showing posts with label पुलिस. Show all posts

Monday, April 29, 2013

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मृत्यु

देसूरी,29 अप्रेल।
 यहॉं एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ के सेवन से उसकी मृत्यु हो गई।
     पुलिस के अनुसार अमराराम पुत्र वालाराम सिरवी चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी देसूरी ने रविवार सांयकाल विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहॉं चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर पाली रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में उसका शव यहॉं मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। सोमवार सवेरे चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान विसरा लेने की भरनीें चिकित्सालय में उपलब्ध न होने से शव परिजनों को सौपने में काफी देरी हुई। दोपहर बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

Sunday, April 28, 2013

बिजली के तारों से दो मासूमों को करंट

देसूरी,28 अप्रेल। कस्बे के सेलीनाल बांध के पास एक पेड पर चढे 11 वर्षिय बालक के बिजली के तारों के संपर्क में आ जाने से उसे करंट लग गया। इस दौरान उसे बचाने चढ़ा दूसरा बालक भी करंट लगने से घायल हो गया।

     कस्बें से दो किलोमीटर दूर सेलीनाल बांध के पास रविवार दोपहर को अपने एक साथी के साथ बकरियॉं चराने गया प्रकाश पुत्र प्रतापराम जाति भील निवासी देसूरी को एक गुन्दे के पेड पर गुन्दे खाने की सूझी। इस दौरान पेड़ की टहनियों के अन्दर से निकल रहे विद्युत तारों के छू जाने से उसे अचानक करंट लग गया। इसी के साथ वह वहीं पर  तडपने लगा। इस दौरान उसे बचाने के लिए हमउम्र साथी मोटाराम पुत्र केसाराम जाती भील निवासी देसूरी भी पेड पर चढ़ा। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इसी के साथ बेहोश होकर पेड़ से नीचे गिर गए। यह देखकर नीचे खडी उनकी बहन धुलकी पुत्री केसाराम वहां पर जोर-जोर से शोर मचाने लगी। जिस पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्हे तुरंत कस्बें के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर देसूरी पुलिस भी अस्पताल पहूॅंची। यहॉं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद  सांय दोनों घायल बालकों को पाली रैफर कर दिया गया।

Saturday, April 27, 2013

विवाहिता ने कुंए में कूदकर आत्महत्या की

देसूरी,27 अप्रेल।
 थानान्तर्गत अटाटिया ग्राम के गंवाई कुएं में एक विवाहिता का शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसने कुएं में कुद कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी।
  पुलिस के अनुसार अटाटिया निवासी भीखाराम जणवा चौधरी ने रिर्पाेट देकर बताया कि सेउसकी पत्नी श्रीमती फूलीदेवी उम्र 35 साल का मानसिक संतुलन बिगडा हुआ था और इसके चलते वह पिछले दो दिन से घर से लापता थी। जिसकी काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। इस दौरान गंवाई कुएं में तलाश करने पर मोटर के नीचे अटकी हुई लाश मिली। देसूरी पुलिस को शनिवार को इत्तला मिलने पर मौके पर पहूॅची। जिसके बाद लाश देसूरी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। हैडकॉंस्टेबल उम्मेदसिंह राजपुरोहित द्वारा प्रस्तुत तहरीर पर चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश राठौड ने पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद लाश उसके परिजनों को सुपर्द कर दी गई।

Friday, April 12, 2013

बालक की मौत से कु्रद्ध भीड़ ने ट्रैक्टर फूंका

देसूरी,12 अप्रेल। सोनाणा खेतलाजी मेले से भाग लेने पहूॅंचे बाइक सवार दम्पती को गुरूवार देर रात एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से उनका दस वर्षीय पुत्र मुकेश कुचल गया। घटना के बाद मौके पर कु्रद्ध भीड़ ने ट्रैक्टर को फूंक दिया।
   बाइक सवार दम्पती जालोर जिले निवासी वीराराम दमामी अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ मेले में भाग लेने पहूॅंचे थें। मेले से लौटते वक्त सामने से आर रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उनका दस वर्षीय पुत्र मुकेश बुरी तरह से कुचल गया। जिससे उसकी घटना  स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक वहॉं से भाग छूटा। बाद में दुर्घटना से कु्रद्ध लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी।
    सूचना मिलने पर देसूरी थानाधिकारी लाबूराम विश्नोई मय जाप्ता घटना स्थल पर पहूॅंचे। मौके पर पहुंची एकत्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। जिससे पुलिस बल को मौके पर पहुंचने में देर रात तक परेशानी हुई। इस दौरान समझाइश के प्रयास भी चलते रहे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गुरूवार आधीरात तक अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। उधर, गुस्साई भींड़ ने पत्थर व कांटे डालकर यातायात अवरूद्ध कर दिया, जिससे सड़क पर दोनों ओर लम्बा जाम लग गया।

Thursday, June 03, 2010

पुलिस व ग्रामीणों के बीच झडप, मकान जलाया

देसूरी, 3 जून। थानान्तर्गत नारलाई कस्बे में पिछले सप्ताह अवैध संबध के चलते हुए हत्याकांड में पुलिस की कार्यवाही से उग्र ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और आरोपी महिला का घर फूंक ड़ाला। ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
कस्बे में 26 मई को अधेड़ गणेशाराम सरगरा की एक सूने मकान में हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में हत्याकांड अवैध सबंध के चलते एक किशोर द्वारा होनी पायी गई। बताया गया कि नारलाई निवासी विवाहिता ब्रजेश कवंर के इस किशोर के साथ नाजायाज रिश्ते थे और गणेशराम ने उन्हें संदेहास्पद स्थिति में देख लिया था। तभी से उसे रास्ते से हटाने के लिए विवाहिता व किशोर सोच रहे थे और एक दिन मौका पाकर हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर व विवाहिता को गिरफ्तार कर लिार। लेकिन ग्रामीण पुलिस कार्यवाही से संतुष्ठ नही हुए। इसी के चलते ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ माहौल बनता गया और गुरूवार को प्रात: ग्रामीणों द्वारा श्रीतपेश्वर महादेव मंदिर में करीब हजारों की तादाद ग्रामीणों ने एक बैठक का आयोजन कर जांच अधिकारी पर सवालिया निशान लगा हिदया। इसी के साथ ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
उग्र ग्रामीणों ने नारलाई के मुख्य बस स्टाप पर आकर सड़क मार्ग को लोगों ने लकडियों व टायर को फूंक कर अवरूद्ध कर दिया। उोजित ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ते देख देसूरी पुलिस, सादड़ी पुलिस व रानी पुलिस थाने से पुलिस बल नारलाई भेजे गए। पुलिस बल लोगों से समझाइश करने लगा। लेकिन ग्रामीण पुलिस जांच का उग्र विरोध करते रहे। इसी दौरान कु छ पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। जिस पर एकाएक ग्रामीण भडक उठे और पत्थरों से पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी एवं ग्रामीण भी घायल हुए लेकिन ग्रामीण इतने से ही शांत नही हुए। इसी माहौल के साथ मुख्य बस स्टाप पर आरोपी महिला ब्रजेश कंवर के मकान में लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इसके आधा घन्टे बाद भारी पुलिस बल नारलाई पहुंच कर लोगों को मुख्य बस स्टाप से खदेड दिया। बाद में पुलिस बल ग्राम भर में सायरन एवं लाउडस्पीकर की आवाज के साथ गश्त करती रही।

Monday, May 25, 2009

देसूरी नाल में दुपहिए से गिरने से एक की मौत

देसूरी,24 मई। देसूरी नाल में रविवार दोपहर को दुपहिए से गिरने से दुपहिया चालक युवक की मौत हो गई। मृतक अपने चचेरे भाई के साथ भीलवाड़ा से माउंट आबू पर मजदूरी के लिए जा रहा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था।
देसूरी पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा जिले के शिवपुर ग्राम के बलियाली की कुड़ी निवासी कानाराम पुत्र चतराराम मेघवाल उम्र 30 वर्ष अपनी यामाहा मोटर साईकिल नं. आर जे 24 2 एम 9326 पर पिछे अपने ताऊ के बेटे अर्जुनलाल पुत्र रामलाल मेघवाल उम्र 20 को सवार कर माउंट आबू के लिए रवाना हुआ। ये दोनो दोपहर एक बजे वाया गोमती चौराहा से चारभुजा होकर देसूरी नाल के रास्ते से आगे बढ़ रहे थे। तभी पाली जिले के देसूरी थाने की सरहद में पहूंचने के एक कि.मी. बाद इनका दुपहिया सड़क किनारे एक पत्थर से टकराकर असंतुलित हो गया और वहीं गिर पड़ा। दोनो सवार सड़क किनारे खाई में गिर गए। दुर्घटना में दुपहिया चालक का हेलमेट भी बिखर गया। इस दुर्घटना में पिछे सवार अर्जुनलाल भी चोटिल हो गया।
इस दुर्घटना की इत्तला मिलने पर चारभुजा पुलिस ने एक जैन समाजसेवी संस्था की एंबूलेंस से दोनो को देसूरी के राजकीय चिकित्सालय पहूूँचाया गया। जहां दुपहिया चालक कानाराम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सहायक पुलिस निरिक्षक बन्नेसिंह व कांस्टेबल महेन्द्रप्रताप सिंह ने अस्पताल व घटनास्थल पर पहूँचकर जांच कार्यवाहीं शुरू की।
सांय चार बजे मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहूंचे। तत्पश्चात मोर्चरी में रखे शव का डॉ. राजेश राठौड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। बाद में सांय पौने सात बजे परिजन का शव लेकर अपने गांव रवाना हो गए।
इधर,दुर्घटना का समाचार मिलते ही सिकंदर खां पठान,जाकिर हूसैन,मोतीलाल कांगरेचा,घनश्यामसिंह,अशोक,गोविंद,श्रवणपुरी गोस्वामी,फिरोज,बगदाराम,छगनलाल मीणा,हिरालाल घांची,अल्लारक खां पठान सहित कई समाजसेवी लोगों ने अस्पताल पहूँचकर मदद की। तहसीलदार हिम्मताराम मेहरा के निर्देश पर अस्पताल पहूंचे पटवारी विनोद कुमार ने सहायता राशी के लिए रिर्पोट तैयार की।

नहीं रहा वारिस-मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कानाराम के भाई की भी इससे पूर्व असामायिक मृत्यु हो चुकी हैं। जिसके बाद चलने-फिरने में असमर्थ मां-बाप का कानाराम ही सहारा था। मृतक की दूसरी पत्नी हैं। जिससे एक बेटी पैदा हुई। जो अभी महज सोलह साल की ही हैं।

Wednesday, May 13, 2009

हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

देसूरी,13 मई। थानान्तर्गत छोड़ा ग्राम के सड़क मार्ग पर स्थित एक प्याऊ के पिछे हुई एक युवक हत्या के आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार 3 मई दोपहर को प्याऊ के पिछवाड़े नालेनुमा खाई में मिली लाश की शिनाख्त छोड़ा निवासी भैराराम पुत्र वालाराम रैबारी के रूप में हुई थी। मृतक भैराराम देसूरी निवासी भटाराम रैबारी के साथ राजसमंद जिले के केलवा ग्राम में मजदूरी करता था। दोनो एक ही मकान में रहते थे। भैराराम अपनी पत्नी टीपू व बच्चों के साथ रहता था। जबकि भटाराम अकेला रहता था। वहीं से भटाराम अपनी मोटर साईकल पर बैठाकर देसूरी पहूँचा। यहां से शराब खरीदकर छोड़ा जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित सुरेश प्याऊ के पीछे सुनसान जगह पर लेकर शराब पी। इसी दौरान अवैध संबधों को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने शराब की बोतल तोड़कर भैराराम के पेट व गले में लगातार कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्य हो गई। बाद में उसने इस लाश को नालेनुमा खाई में ड़ाला और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने चार मई को मामले का खुलासा होते ही आरोपी भटाराम को गिरफ्तार कर लिया। पांच मई को पुलिस ने उसे देसूरी न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जहां मजिस्ट्रेट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सुपर्द कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने उसकी हिरासत अवधि दो बार तीन-तीन दिन के लिए ओर बढ़ाई। बुधवार को उसकी हिरासत अवधि समाप्त होने पर उसे पुन: यहां न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

Tuesday, May 12, 2009

लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजा

देसूरी,12 मई। थानान्तर्गत दुदापुरा ग्राम से एक लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में प्रस्तुत करने पर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आना निवासी दिनेशकुमार पुत्र पूनाजी कुम्हार कुछ समय पूर्व दुदापुरा ग्राम से एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके दूसरे दिन ही लड़की को दस्तयाब कर लिया गया था और उसकी रिर्पोट पर उसे भगा ले जाने वाले आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद हाल ही में आना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में प्रस्तुत करने पर उसे न्यायिक हिरासत में कारागृह भेजने के आदेश दिए गए।
बालिका जख्मी-देसूरी। थानान्तर्गत सांरगवास ग्राम स्थित सोनाणा खेतलाजी तीर्थधाम पर जात देने की रस्म करने आए एक जने की पुत्री को दुपहिया वाहन ने कुचल दिया। जिससे वह जख्मी हो गई। परिजनों के अनुसार खांगडी निवासी आठ वर्षीय वर्षा पुत्री दिपाराम कुम्हार तीर्थधाम के सामने खेल रही थी। तभी एक दुपहिया चालक ने उसे चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे तुरंत देसूरी अस्पताल पहूूॅंचाया गया। बाद में आपसी समझाईश से दोनों पक्षों ने मामला सुलझा दिया।

Monday, May 11, 2009

देसूरी नाल में फिर दुर्घटना,सात घायल

देसूरी,10 मई। देसूरी नाल में सोमवार सांय को एक बार फिर हुई दुर्घटना में आठ जने हताहत हो गए। जिन्हें उपचार के लिए देसूरी के सरकारी अस्पताल लाया गया। दो जनों को पाली रेफर कर दिया गया हैं। इससे पहले शनिवार को हुई दुर्घटना में आठ जने घायल हो गए थे।
चारभुजा पुलिस व देसूरी अस्पताल सूत्रों के अनुसार राजसमंद जिले के उसावर ग्राम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गु्रप के साथ मजदूरी करने गए हुए थे। ये लोग टाटा 207 वाहन में सवार होकर पुन: देसूरी की तरफ लौट रहे थे। वाहन में सवार लोगों के अनुसार सांय लगभग छह बजे राजसमंद जिले के चारभुजा थाना हलके में पंजाब मोड़ से पहले इस टाटा वाहन ने अपने से आगे जा रहे अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशीश की। इसी के साथ टाटा वाहन अनियंत्रित हो गया और चालक द्वारा काबू करने की कोशीश में सड़क किनारे चट्टान से टकराने के साथ ही रगड़ खा गया।
पिछे आ रहे समाजसेवी नेनाराम प्रजापत,कांतिलाल हिरागर व उनके साथियों ने अपने वाहनों से घायलों को तुरंत देसूरी अस्पताल पहूँचाया और पुलिस-प्रशासन को इत्तला दी। देसूरी अस्पताल में घायल रेबारियों का झूंपा परशुराम बगेची सादड़ी निवासी श्रीमती वरजू पत्नी गणेशजी रंगास्वामी उम्र 60 वर्ष व इसके पौत्र शांतिलाल पुत्र बाबूलाल रंगास्वामी उम्र 22 वर्ष को पाली रेफर किया गया। जबकि जाटो का गुड़ा निवासी चोट ग्रस्त गणपतलाल पुत्र दुदाराम माली उम्र 12 साल,रूपाराम पुत्र भैराजी जाट उम्र 14 वर्ष,घाणेराव निवासी केसरसिंह पुत्र लालसिंह रावत उम्र 50 वर्ष, घायल रेबारियों का झूंपा परशुराम बगेची सादड़ी निवासी श्रीमती नीरू पत्नी मीठालाल रंगास्वामी उम्र 18 वर्ष,देसूरी निवासी जगदीश पुत्र मोहनलाल मेघवाल उम्र 15 वर्ष का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. फारूक राठेड़ व डॉ. भरत गोमतीवाल ने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में ही एकसरे करवाया गया। इसी के साथ सादड़ी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर पाली रेफर किया गया।
घटना की इत्तला मिलते ही चारभुजा थानाधिकारी भैरूसिंह अस्पताल पहूँचे और मौका मुवायना कर जांच कार्यवाहीं शुरू की। मौके पर टाटा वाहन पड़ा मिला। जबकि चालक भाग गया। यहां अस्पताल व घटनास्थल पर कुभंलगढ़ उपखंड अधिकारी हिम्मतसिंह बारहठ,देसूरी उपखंड अधिकारी मांगूसिंह चौहान,तहसीलदार हिम्मताराम मेहरा,देसूरी थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत व उपनिरीक्षक भंवरलाल चौधरी पहूँचे और घायलों की कुशलक्षेम पुछी। दुर्घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में कस्बेवासियों का हुजूम इकठ्ठा हो गया और अस्पताल स्टाफ् के साथ घायलों की मदद की।

Saturday, May 09, 2009

देसूरी नाल में मिनी बस चट्टान से टकराई,आठ यात्री चोटिल

देसूरी,9 मई। देसूरी नाल के पंजाब मोड में एक मिनी बस के चट्टान से टकराने से उसमें सवार आठ यात्री चोटिल हो गए। सभी घायलों का देसूरी के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें से एक को पाली रेफर किया गया हैं।
चारभुजा पुलिस एवं देसूरी अस्पताल सूत्रों के अनुसार शनिवार को पूर्णिमा के अवसर पर पाली जिले के वायद ग्राम के निकट पाती ग्राम के अठारह महिला-पुरूष दर्शनार्थ नाथद्वारा गए हुए थे। ये लोग सांय को चारभुजा दर्शन कर देसूरी नाल के रास्ते लौट रहे थे। तभी लगभग रात साढ़े आठ बजे राजसमंद जिले के चारभुजा थाने की सरहद में देसूरी नाल के पंजाब मोड़ में मिनी बस अनियंत्रित हो गई और सामने स्थित पर्वतीय चट्टान से टकराने के साथ उस पर चढ़ गई।
इसी के साथ सूर्या पैलेस के संचालक जगदीशसिंह गहलोत को पता चलते ही पुलिस व अस्पताल को सूचित किया। इसी के साथ पौने नौ बजे मिनी बस में ही सवार सुरेन्द्रसिंह की देखरेख में एक जीप चोटिल सवारों को लेकर देसूरी अस्पताल पहूँची।
इस दुर्घटना मे शंकरलाल पुत्र कालूजी भील के हाथ,सिर,नाक व आंख पर चोटें आयी। उसे पाली रेफर कर दिया गया। अन्य चोट ग्रस्त पप्पूराम पुत्र नरसाजी भील,श्रीमती मथरा पत्नी भाखरजी सरगरा,सुश्री मगीया पुत्री शंकरजी भील,श्रीमती नाजू भील,शंकर पुत्र दानाजी भील,श्रीमती मीरा,गवरी पत्नी पुखाराम भील का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। बस चट्टान से इस कदर टकराई कि ढ़ाई साल की बच्ची सुश्री मगीया पुत्री शंकरजी भील वाहन से उछल कर बाहर गिर गई। जिससे उसके सिर पर चोंटे आयी। चारभुजा थानाधिकारी भैरूसिंह मय पुलिस दल के यहां अस्पताल पहूंचे और मौका मुवायना किया। उन्होंने बताया कि बस पलटी नहीं। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बस चट्टान पर लम्बवत चढ़ी हुई हालत में पड़ी हैं। दुर्घटना के बाद बस चालक वहां से भाग गया।

Tuesday, May 05, 2009

साथी ही निकला हत्यारा,गिरफ्तार

अवैध संबधों को लेकर हुई थी कहासुनी
देसूरी,4 मई।
थानान्तर्गत छोड़ा ग्राम के सड़क मार्ग पर स्थित एक प्याऊ के पिछे हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर राजफाश करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। हत्यारा मृतक का साथी ही निकला। दोनों में अवैध संबधों को लेकर हुई कहासुनी झगड़े में तब्दील हो गई और अपने साथी को शराब की बोतल घौंप कर मार ड़ाला। पुलिस इस मामले को आफिसर स्कीम में लेगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने बताया कि रविवार दोपहर को प्याऊ के पिछवाड़े नालेनुमा खाई में मिली लाश की शिनाख्त छोड़ा निवासी भैराराम पुत्र वालाराम रैबारी के रूप में हुई थी। उसके भाई केसाराम ने इस मामले में दर्ज रिर्पोट में बताया था कि भैराराम चार माह पूर्व केलवा मजदूरी पर गया था।
पुलिस ने तत्काल जांच कार्यवाही शुरू करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा के नेतृत्व में वृत्त अधिकारी बाली मोहनलाल खिन्नीवाल,देसूरी थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत,खिंवाड़ा थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा व सादड़ी थानाधिकारी चंद्रशेखर पालीवाल की एक टीम गठित की। इसी के साथ एफ.एस.एल. टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम द्वारा मौका मुवायना किया गया। साथ ही सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर लाश उसके परिजनों को सुपर्द कर दी गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक भैराराम अपने एक स्वजातिय साथी देसूरी के राठेलाव चौराहें के पास स्थित रैबारियों की ढ़ाणी निवासी भटाराम रैबारी के साथ राजसमंद जिले के केलवा ग्राम में मजदूरी करता था। दोनो एक ही मकान में रहते थे। भैराराम अपनी पत्नी टीपू व बच्चों के साथ रहता था। जबकि भटाराम अकेला रहता था।
वहीं से भटाराम अपनी मोटर साईकल पर बैठाकर देसूरी पहूँचा। यहां से शराब खरीदकर छोड़ा जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित सुरेश प्याऊ के पीछे सुनसान जगह पर लेकर शराब पी। इसी दौरान अवैध संबधों को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने शराब की बोतल तोड़कर भैराराम के पेट व गले में लगातार कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्य हो गई। बाद में उसने इस लाश को नालेनुमा खाई में ड़ाला और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा होते ही आरोपी भटाराम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस निरिक्षक भंवरलाल चौधरी के नेतृत्व में यहां राजकीय अस्पताल में आरोपी का मेडीकल मुवायना भी कराया गया। कस्बे व क्षेत्र में दिन भर हत्याकांड की चर्चा के साथ ही आरोपी की शीघ्र धरपकड़ करने को लेकर पुलिस की सराहना होती रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच ऑफिसर स्कीम में लेगी।

युवक की हत्या कर लाश खाई में फैंकी

देसूरी,3 मई। थानान्तर्गत छोड़ा ग्राम के सड़क मार्ग पर एक प्याऊ के पिछे खाई में रैबारी जाति के एक युवक की लाश मिली हैं। पुलिस का मानना हैं कि गुजरी रात युवक को जहर देकर व शराब की बोतल घौंपकर मारा गया बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मौके से किटनाशक दवाई की शीशी,घौंपी गई शराब की बोतल व मोबाईल बरामद किया हैं।
देसूरी पुलिस को रविवार दोपहर को किसी चरवाहें के जरीए इत्तला मिली की छोड़ा सड़क मार्ग पर सुरेश प्याऊ के पिछवाड़े नर्सरी सीमा की खाई में एक युवक की लाश पड़ी हैं। इस पर थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत तुरंत हरकत में आए और घटनास्थल पर पहूँचे। इसी के साथ पुलिस उप अधीक्षक मोहनलाल खिन्नीवाल,सादड़ी थानाधिकारी चंद्रशेखर पालीवाल,खिंवाड़ा थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा भी मौके पर पहूॅंच गए। पुलिस ने उसके जेब से बरामद मोबाइल पर आए कॉल ट्रेस किए। इस दौरान एक कॉल संदिग्ध होने पर उसका पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया।
इन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर लाश की शिनाख्त करवाई। पेंट-शर्ट पहने युवक की लाश काली पड़ गई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने युवक के टेढ़े दांत व मूंछ के आधार पर उसकी पहचान भैराराम पुत्र वालाराम रैबारी निवासी छोड़ा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने सादड़ी किसी शादी में शामिल होने गए भाई केसाराम रैबारी को बुलाया। जिस पर उसने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई के रूप की और वहीं फूट=फूट कर रोने लगा। केसाराम ने पुलिस को बताया कि पिछले चार माह से मृतक अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ मेवाड़ की तरफ चला गया। लेकिन इस अवधि में उससे किसी प्रकार को संपर्क नही रहा। पुलिस कॉल ट्रेस के जरिए पता लगाया कि मृतक केलवा के आसपास किसी क्रेशर पर कार्यरत था। इसी के साथ के्रशर से संपर्क कर उसकी पत्नी को भी रवाना होने के लिए इत्तला भेज दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया इस नतिजे पर पहूँची की शनिवार देर रात मृतक व उसके साथ आए लोगों ने चट्टान पर बनी प्याऊ के पिछे बेगपाइपर शराब व बीयर पी। इस दौरान उसे किटनाशक दवाई दी गई। लेकिन जब वह नही मरा,तो बेगपाइपर की बोतल घौंप कर मार ड़ाला और घसीट कर चट्टान के पिछे जंगलात नर्सरी की सीमा के लिए खुदी खाई में ड़ाल दिया गया। लाश को देखकर पता लगाया गया कि उसके वस्त्र ऊँचे कर बोतल घौंपी गई। लोगों ने पुलिस को पड़ौस में प्याऊ से रात को चिल्लाने की आवाज सुनने की बात भी बताई। पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान,बेगपाइपर शराब की बोतल व मोबाइल भी बरामद किया। शाम को डॉग स्कयावड़ भी बुलाए गए।
पुलिस ने तेजी से मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस सारे सूत्र जुटा रही हैं। मौके पर सरपंच पुखराज चौधरी,कांग्रेस के जसाराम मेघवाल,भाजपा नेता शंकरलाल घांची सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

Wednesday, March 25, 2009

चोरी गई भैंसें नहीं मिली

देसूरी,25 मार्च। थानान्तर्गत नारलाई ग्राम में गत दिनों चोरी गई एक भैंस का अब तक पता नहीं चल पाया हैं।
नारलाई निवासी मांगीलाल पुत्र केसाजी जणवा चौधरी ने बताया कि आठ व नौ मार्च की मध्य रात्रि को उसके नारलाई में दीपावाला स्थित मकान में बंधी दो भैंसें व बछड़ी को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। सुबह दूध निकालने का वक्त हुआ तो उसकी पत्नी भैंसे नदाराद पायी। जिसके बाद उसने आसपास के सभी स्थानों पर तलाश की। असफलता मिलने पर उसने 15 मार्च को एक लिखित रिर्पोट पुलिस को दी। लेकिन इसके बारह दिन बाद भी भैंसों के बारे में पता नहीं चल पाया हैं।

Thursday, March 19, 2009

कोलाहल एक्ट में ट्रक चालक के विरूद्ध कार्यवाहीं

देसूरी,19 मार्च। पुलिस ने एक वाहन चालक के विरूद्ध कोलाहल एक्ट के तहत कार्यवाहीं करते हुए प्रेशर हॉर्न जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार घाणेराव ग्राम के बस स्टेण्ड से गुजरते वक्त ट्रक चालक नीमच थानान्तर्गत सिंगोली ग्राम निवासी रमेशचंद्र पुत्र कैलाश चंद्र नायक जोर-जोर से प्रेशर हॉर्न बजा रहा था। जिससे पास के विद्यालय में विद्यार्थी प्रभावित हो रहे थे। इस बात की शिकायत मिलने पर ए.एस.आई. पूनमसिंह मौके पर पहूंचे और वाहनचालक के विरूद्ध कार्यवाहीं करते हुए ट्रक का प्रेशर हॉर्न जब्त कर लिया।

Tuesday, March 17, 2009

विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार

देसूरी,17 मार्च। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ एक जने को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सहायक निरीक्षक पूनमसिंह ने मय जाप्ता दूदापुरा निवासी रमेशनाथ पुत्र सोनानाथ के कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री आठ टोटे व आठ टोपीयां बरामद की और बिना अनुज्ञा अपने कब्जे में विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Monday, March 16, 2009

नीपल में आगजनी से दो ट्रॉली जला

देसूरी ,16 मार्च। थानान्तर्गत नीपल ग्राम में आगजनी से दो ट्रॉली चारा स्वाहा हो गया। बाद में पुलिस व ग्रामीणों की मदद से इस पर काबू पाया जा सका।
पुलिस के अनुसार नीपल निवासी कानाराम पुत्र दौलाजी जणवा चौधरी के घर की पोल में दो ट्रॉली व एक ट्रॉली खाखला रखा हुआ था। जिसमें सोमवार को अचानक लग गई। ग्रामीणों ने इसकी इत्तला पुलिस को दी। जिसके बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इस पर काबू पा लिया। इस घटना में कृषक का दो ट्रॉली चारा जल गया।

Monday, March 09, 2009

सामुदायिक संपर्क समूह,नागरिक समिति एवं शांति समिति की संयुक्त बैठक संपन्न

देसूरी,9 मार्च। यहां सामुदायिक संपर्क समूह,नागरिक समिति एवं शांति समिति की एक संयुक्त बैठक थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में होली,धुलण्डी एवं बारावफात पर्वो पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग देने की अपिल की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस के कामकाज की सराहना की। महंत लाल महाराज,सरपंच नेनाराम चौधरी,उपसरपंच टेक ाराम प्रजापत,गोविन्दसिंह राठौड़,वाडऱ् पंच शंकरलाल सरगरा,आबिद मौहम्मद,सोनाणा के संदीपसिंह,नारलाई के उपसरपंच प्रभुदास वैष्णव,वाडऱ् पंच बाबूलाल,समाजसेवी चूनाराम मीणा मौजूद थे।

रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

देसूरी,9 मार्च। पुलिस ने एक महिला की रिर्पोट पर एक दंपति के विरूद्ध रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार को खोबा का गुड़ा निवासी श्रीमती सीता पत्नी जीवाराम मेघवाल ने प्रस्तुत रिर्पोट में बताया कि सुबह छोगाराम व उसकी पत्नी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच प्रांरभ कर दी हैं।

Thursday, March 05, 2009

शांति भंग के आरोप में एक गिरफ्तार

देसूरी,5 मार्च। यहां पुलिस ने बुधवार रात शांति भंग के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार कस्बे के डेढ़वान बांध क्षेत्र के निकट तलसाराम पुत्र जसाराम भील उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहूॅँची और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने पर पांबद कर जमानत पर छोड़ दिया।

Tuesday, March 03, 2009

दो भाईयों के विरूद्ध मामला दर्ज

देसूरी,3 मार्च। पुलिस ने इस्तगासे के जरिए दो भाईयों के विरूद्ध मामला दर्ज किया हैं। पुलिस के अनुसार नारलाई निवासी श्रीमती गैरीबाई पत्नी चुन्नीलाल सिरवी ने कानाराम व रामाराम के विरूद्ध रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ की हैं।