देसूरी,9 जून।
देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा से कांग्रेसजन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इन दिनों से क्षेत्र में चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा बैठकों में कांग्रेसजनों का हुजूम उमड़ रहा हैं। अब तक घाणेराव,देसूरी,आना,दूदापुरा,नाड़ोल,नारलाई,नीपल,गवांड़ा.जीवन्द कलां,कोटड़ी,ढ़ालोप,मांड़ीगढ,गुड़ा जाटान,सादड़ी इत्यादि गांवों और कस्बों में ऐसी बैठकें हो चुकी हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा बार-बार गांवों में पहूॅंचकर कार्यकताओं की खैरखबर लेने से कांग्रेसजनों में पार्टी के प्रति एक बार फिर रूझान पैदा हुआ हैं। ब्लॉक अध्यक्ष भैरूसिंह राजपुरोहित बताते हैं कि इसका श्रेय मैं अकेला नहीं लेता,यह समस्त कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के टिम भावना से काम करने का नतिजा हैं। आगामी पंद्रह जून तक कांग्रेस कमेटी सभी 19 पंचायतों तक पहूॅंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया हैं।
राजपुरोहित ने बताया कि केन्द्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी,मनमोहनसिंह एवं राहूल गांधी और प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान के नेतृत्व में एक के बाद एक जिस तरह से जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाएं लागू की हैं। उससे आमजन में सरकार एवं संगठन के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया हैं। इसलिए जब कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा कार्यक्रम लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं तो उन्हें काफी आसानी हो रही हैं। इन कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को यात्रा प्रभारी मुन्नालाल मेघवाल देवली कलां,पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे जयसिंह राजपुरोहित,प्रधान श्रीमती बुद्धकवंर चौहान,जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,उप प्रधान श्रीमती पवनकंवर राजपुरोहित,किसान एवं खेत मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतन जणवा,जिला सचिव मदनसिंह राजपुरोहित,मोहन बोहरा,डॉ. प्रेमसिंह मेड़तिया,सरपंच संघ के अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी सहित पंचायत समिति सदस्यगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिससे इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा हैं।
यहीं वजह हैं कि पाली जिले में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाओं में देसूरी विकास खंड अव्वल चल रहा हैं। संभावना हैं कि पेंशन महाभियान के दौरान भी सर्वाधिक आवेदन प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड़ भी इसी विकास खंड के नाम होगा।
Sunday, June 09, 2013
कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा से कांग्रेसजन उत्साहित
देसूरी,9 जून।
देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा से कांग्रेसजन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इन दिनों से क्षेत्र में चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा बैठकों में कांग्रेसजनों का हुजूम उमड़ रहा हैं। अब तक घाणेराव,देसूरी,आना,दूदापुरा,नाड़ोल,नारलाई,नीपल,गवांड़ा.जीवन्द कलां,कोटड़ी,ढ़ालोप,मांड़ीगढ,गुड़ा जाटान,सादड़ी इत्यादि गांवों और कस्बों में ऐसी बैठकें हो चुकी हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा बार-बार गांवों में पहूॅंचकर कार्यकताओं की खैरखबर लेने से कांग्रेसजनों में पार्टी के प्रति एक बार फिर रूझान पैदा हुआ हैं। ब्लॉक अध्यक्ष भैरूसिंह राजपुरोहित बताते हैं कि इसका श्रेय मैं अकेला नहीं लेता,यह समस्त कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के टिम भावना से काम करने का नतिजा हैं। आगामी पंद्रह जून तक कांग्रेस कमेटी सभी 19 पंचायतों तक पहूॅंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया हैं।
राजपुरोहित ने बताया कि केन्द्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी,मनमोहनसिंह एवं राहूल गांधी और प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान के नेतृत्व में एक के बाद एक जिस तरह से जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाएं लागू की हैं। उससे आमजन में सरकार एवं संगठन के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया हैं। इसलिए जब कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा कार्यक्रम लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं तो उन्हें काफी आसानी हो रही हैं। इन कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को यात्रा प्रभारी मुन्नालाल मेघवाल देवली कलां,पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे जयसिंह राजपुरोहित,प्रधान श्रीमती बुद्धकवंर चौहान,जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,उप प्रधान श्रीमती पवनकंवर राजपुरोहित,किसान एवं खेत मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतन जणवा,जिला सचिव मदनसिंह राजपुरोहित,मोहन बोहरा,डॉ. प्रेमसिंह मेड़तिया,सरपंच संघ के अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी सहित पंचायत समिति सदस्यगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिससे इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा हैं।
यहीं वजह हैं कि पाली जिले में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाओं में देसूरी विकास खंड अव्वल चल रहा हैं। संभावना हैं कि पेंशन महाभियान के दौरान भी सर्वाधिक आवेदन प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड़ भी इसी विकास खंड के नाम होगा।
Sunday, May 24, 2009
राजीवगांधी को बताया महान स्वप्नदृष्टा
राजपुरोहित यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरूवार को ड़ाक बंगले में आयोजित पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी के पुण्य तिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ ने कहा कि राजीव गांधी महिला आरक्षण के सदा हिमायती रहे। ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान व अजा विभाग के जिला उपाध्यक्ष जोराराम आदरा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आंतकवाद से मुक्त करने की दिशा में पहल की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रतन जणवा,उपप्रधान जहूर बेग मिर्जा,जिला संयुक्त सचिव प्रमोद मेघवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष खीमसिंह राजपुरोहित,सचिव जब्बार खां,दलपत गहलोत,अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल माली,युवक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद मो.,युवक कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहन मोटा,नेनाराम प्रजापत,सोहन गौड़,भंवरलाल मेघवाल,श्रीमती नेनू प्रजापत,चम्पालाल मादा,ताराचंद सांगर,यासिन मो.,नारायण रैगर सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
कांग्रेसजनों ने जाखड़ व ईड़वा को बधाई दी
देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित,उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,कांग्रेस नेता रतन चौधरी,प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,जिला संयुक्त सचिव प्रमोदपाल मेघवाल,जसाराम सिरवी,ब्लॉक उपाध्यक्ष खिमसिंह राजपुरोहित,महासचिव अली हूसैन शेख,सचिव सुरेश मेवाड़ा,मिठालाल सैन,जब्बार खां,दलपत गहलोत,नवाब खां पठान,सिकन्दर खां पठान,नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल,सुरेश मोटा,युवक कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहन गौड़,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद मो.,उपाध्यक्ष तेजराज मेवाड़ा,सिकन्दर बेग सहित कई कांग्रेसजनों ने जाखड़ व ईड़वा की जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया।
Tuesday, April 28, 2009
कांग्रेस को जीताए-दीवान
दीवान ने शनिवार सांय केरलीबास स्थित घांची समाज के नोहरे में नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित किसान समाज की बैठक में यह अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाली सीट से पहली बार एक किसान को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। इसलिए पार्टी के भरोसे को कायम रखने के लिए किसान समाज जाखड़ के पक्ष में मतदान करने का एका करे।
इस दौरान जाखड़ के विश्वस्त हरीराम डूडी,रतन जणवा चौधरी,प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,जिला संयुक्त सचिव जसाराम सिरवी,प्रमोदपाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महासचिव अली हूसैन शेख,सचिव जब्बार खां,दलपत गहलोत,नवाब खां पठान,सुरेश मोटा,मोतीलाल चौधरी,सोहन गौड़,लक्ष्मण मेघवाल,वेणाराम चौधरी,सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
जाखड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया
जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव जसाराम सिरवी ने राठेलाव चौराहें पर खोले गए चुनाव कार्यालय का विधिवत फिता काटकर उद्घाटन किया। बाद में कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मोहन बोहरा ने किसान वर्ग के कांग्रेस प्रत्याशी जाखड़ को जिताने के लिए खुद को मतदाताओं के सामने जाखड़ को रूप में प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,पूर्व विधायक आत्माराम मेघवाल,वरिष्ठ नेता दिलदार खां,जिला संयुक्त सचिव प्रमोदपाल,ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित,उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महासचिव अली हूसैन शेख,सचिव जब्बार खां,दलपत गहलोत,नवाब खां पठान,प.स. सदस्य मानाराम मीणा,नारायण गांथी,सुरेश मोटा,सिकन्दर बेग,मांगीलाल सैन,नारायण रैगर,असगर खान,भंवरसिंह राजपुरोहित सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
Thursday, April 09, 2009
मुझे कर्ज के रूप में वोट दे-जाखड़
देसूरी,9 अप्रेल। पाली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ ने मतदाताओं से कर्ज के रूप में अपने लिए वोट मांगे हैं। उन्होंने कहा कि वे जिले को चहूंमुखी विकास की ओर अग्रसर कर इस कर्ज को चुकता कर देगें। जाखड़ ने बुधवार को रात ढ़ले यहां राठेलाव चौराहें पर आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद एक किसान होने के नाते आम आदमी की पिड़ा को पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि वे जनसमस्याओं के निराकरण में पूरी रूचि लेगें और पूरे कार्यकाल में मतदाताओं का दिल जितने की कोशीश करतेरहेेगें। सभा को राज्य मंत्री मांगीलाल गरासीया व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी ने भी संबोधित किया और जाखड़ के पक्ष में मतदान की अपिल की। शुरूआत में ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित व उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान बोले। सभा में प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,कांग्रेस नेता दुर्गासिंह राठौड़,अभिमन्युसिंह,अमृत परिहार,सोमेन्द्र गुर्जर,रतन चौधरी,मदन जोशी सहित कई लोग मंचासिन थे। सभा में जिला सचिव प्रमोदपाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष खीमसिंह राजपुरोहित,महामंत्री अली हूसैन शेख,पदाधिकारी सोहन गौड़,जोराराम आदरा,हिराराम मीणा,ताराचंद सोलंकी,नवाब खां पठान,सिकन्दर बेग,सुरेश मेवाड़ा,सुरेश मोटा,लक्ष्मण मेघवाल,मीठालाल सैन,तेजाराम आदिवाल,मांगीलाल सरगरा,श्रीमती दरिया राठौड़,श्रीूमती कलावती दवे,आबिद मो.,नारायण गांथी,अशोक गर्ग,सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tuesday, March 31, 2009
मुख्यमंत्री की सभा में सम्मिलित होगें देसूरी के कांग्रेस जन
ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान ने बताया कि सभा में पहूॅचने के लिए बसों की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को देखते ही कांग्रेसजनों में जोरदार उत्साह हैं।
संसदीय सचिव ने देसूरी प्रधान से मुलाकात की
देर रात मेघवालों का बास में पहूॅंचे चौधरी का ढ़ोल-बाजे के साथ साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में वे प्रधान के आवास पर पहूॅंचे और उम्मीदवार को जिताने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाने के संबध में चर्चा की।
इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान ने कस्बें पेयजल किल्लत का मामला उठाते हुए कहा कि देसूरी कस्बे को प्यासा रखकर पड़ौसी ग्राम को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा हैं। उन्होंने देसूरी नाल के ऐक्सीडेंट जोन को देखते हुए यहां 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने की भी मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित,महामंत्री अली हूसैन शेख,संगठन सचिव मिठालाल सैन,नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल,जिला युवक कांग्रेस महासचिव ताराचंद सोलंकी,ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा,उपाध्यक्ष सोहन गौड़,,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद मो.,अजा विभाग अध्यक्ष मांगीलाल सरगरा सहित मेघवाल समाज की महिलाओं व पुरूषों ने चौधरी का स्वागत किया।
Thursday, March 26, 2009
बद्री जाखड़ ने बैठक ली
उन्होंने प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ के आवास पर पहूंच कर उनसे मुलाकात की। बाद में उन्होंने मेघवाल समाज के मौहल्ले में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महामंत्री अली हूसैन शेख,नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल,सोहन गौड़,सुरेश मोटा सहित कई लोग मौजूद थे।
Wednesday, March 25, 2009
सेवादल कार्यकर्ता जनमानस पर छाप छोडे-हटेला
हटेला बुधवार को कस्बे के लांपी मार्ग पर आयोजित ब्लॉक सेवादल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हटेला ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सेवादल को पूरा महत्व देते हैं और वे चाहते हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की रिती-निति,योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सेवादल कार्यकर्ता आमजन तक पहूंचाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाह करें। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम स्तर का फीड़बैक सिधे ही संबधित ग्राम के सेवादल कार्यकर्ताओं से लेगें।
उन्होंने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता को राष्ट्र गान,राष्ट्रीय गीत व ध्वज गीत याद रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त बैठकों व कार्यक्रमों में गांधी टोपी सहित गणवेश धारण करना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ग्राम एवं बूथ इकाई के गठन के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता का परिचय पत्र बना दिए जाएगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बद्री जाखड़ को जीताने के लिए अपने-अपने बूथों पर जी-जान से जुट जाए।
ब्लॉक मुख्य संगठक सैयद इदरीस खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सेवादल पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर गणवेश धारी कार्यकर्ता तैनात किए जाएगें।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से टारगेट-25 का लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान ने सेवादल को पार्टी की संजीवनी बताया।
बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद मेघवाल,सदस्य भूराराम मेघवाल,घाणेराव इकाई अध्यक्ष भगवतीलाल श्रीमाली,सेवादल संगठन मंत्री मालाराम राठौड़,मो.रफीक पठान,जीवनसिंह सांदु,दलपतसिंह राजपुरोहित,नारायणलाल भाटी,ब्लॉक सचिव मीठालाल सैन,प.स.सदस्य मानाराम मीणा ने संबोधित किया। बैठक में ,भंवरलाल मीणा,जीतेन्द्र मीणा,किस्तुरराम मेघवाल,इन्दाराम मेघवाल,जसाराम घांची,पुखराज,जसाराम,श्रीमती सुखी,श्रीमती कन्या प्रजापत,जीवाराम मीणा,रमेशकुमार,माणकलाल,हीरालाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक का शुभारंभ वन्देमातरम राष्ट्र गान व समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। बैठक के दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं ने सेल्यूट देकर पदाधिकारियों को माला पहना स्वागत किया।
देसूरी नगर मुख्य संगठक दिलीप मेवाड़ा ने समापन पर आभार प्रकट किया।
फसल बीमा दाव राशी भुगतान करने की मांग
ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान व महामंत्री अली हूसैन शेख ने कहा कि वर्ष 2008 में किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसल का प्रिमियम भरा था। जिसके बाद अपर्याप्त वर्षा से फसल हासिल नहीं हो पायी। इस स्थिति में गिरदावरी में भी फसल का साठ फिसदी खराबा बताया गया और राज्य सरकार ने अकाल घोषित कर दिया।
दोनो नेताओं ने बताया कि इसके बावजूद किसानों को उनकी बीमीत फसलों का क्षतिपूर्ति दावा हासिल नहीं हो पाया हैं। इन्होंने अविलम्ब फसल बीमा दावा राशी का भुगतान कर पिडि़त किसानों को राहत पहूंचाने की मांग की हैं।
Thursday, March 19, 2009
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क
परिहार ने बताया कि यह सम्मेलन 22 मार्च रविवार को फालना के निकट निम्बेश्वर महादेव प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन में अधिकतम संख्या में पहूँचने की अपील की हैं।
Wednesday, March 18, 2009
सेवादल कार्यकारिणी का गठन
मेवाड़ा ने हजारीलाल भील,जीवाराम मीणा,माणकलाल मीणा,भरतकुमार घांची एवं श्रीमती चैनीबाई भील को संगठक औरमांगीलाल भील,भंवरलाल मेघवाल,श्रीमती कन्याबाई लौहार,रतनलाल भील,रमेश कुम्हार एवं महेन्द्र कुम्हार को संगठक मंत्री नियुक्त किया हैं।
Monday, March 16, 2009
प्रदेश युवक कांग्रेस पवन गोदारा का स्वागत
Thursday, March 05, 2009
कांग्रेस अजा विभाग ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
विभाग के वरिष्ठ महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी जोराराम आदरा ने बताया की हिराराम पुनाडिय़ा को बाली ब्लॉक अध्यक्ष,रगाराम मेघवाल को सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष व खीमाराम राठौड़ को सांडेराव नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इन अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया हैं।
Wednesday, March 04, 2009
ब्लॉक अध्यक्ष के चयन की कवायद शुरू
देसूरी,4 मार्च। यहां कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के रिक्त ब्लॉक अध्यक्ष पद पर योग्य एवं उर्जावान कार्यकर्ता के चयन के लिए कवायद शुरू हो गई हैं। इसके लिए विभाग के जिलाध्यक्ष जोगाराम सोलंकी ने कांग्रेसजनों की राय जानने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में संपर्क प्रारंभ कर दिया हैं।
सोलंकी ने बताया कि पिछले दिनों निवर्तमान अध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी में सम्मिलित करने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। उन्होंने बताया कि अनुसूचित विभाग कांग्रेस का प्रमुख अग्रीम संगठन हैं। अनुसूचित जाति वर्ग हमेशा कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करता रहा हैं। इसके चलते यह कांगे्रस का व्यापक जनाधार वाला वर्ग हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की मंशा के अनुरूप इस विभाग को ग्राम एवं वाडऱ् स्तर पर सक्रिय करने जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय के अनुरूप योग्य एवं सक्रिय व्यक्ति को इस पद का जिम्मा सौपा जाएगा। जिससे व्यापक जनाधार वाले वर्ग के अग्रिम संगठन को उचित नेतृत्व मिल सके।
Thursday, February 26, 2009
सेवादल लोकसभा चुनाव में महत्ती भूमिका निभाएगा-हटेला
देसूरी,26 फरवरी। पाली जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मोहल हटेला ने कहा कि सेवादल लोकसभा चुनाव में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाह करेगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा हैं।हटेला गुरूवार को यहां ड़ाक बंगले में आयोजित सेवादल कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवादल की कांग्रेस में अपनी एक अलग पहचान हैं और इस रूप में कार्यकर्ता अपनी गरिमा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जा रहा हैं। ऐसे कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश धारी होगें। जिला प्रभारी एवं सेवादल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सेवादल सेवा,समर्पण एवं निष्ठा का संगठन हैं।
बैठक को ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश व्यास ने भी संबोधित किया। बैठक में संगठक इदरिश मो.,भंवरलाल मीणा, श्रीमती दरिया,वाडऱ् पंच बाबूलाल मीणा,दिलीप मेवाड़ा,जितेन्द्र मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Monday, February 23, 2009
देवल ने कांग्रेसजनों से मुलाकात की
यहां भैरव नगर स्थित जसवंत भवन में पहूॅंचे देवल का जिला संयुक्त सचिव जसाराम चौधरी ने माला पहना कर स्वागत किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महामंत्रीअली हूसैन शेख,संयुक्त सचिव जब्बार खां,सचिव नवाब खां पठान,दलपत गहलोत,नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल सहित कई लोगों ने देवल से मुलाकात की।
Sunday, February 22, 2009
देवल ने बजाया चुनावी बिगुल
देसूरी,22 फरवरी। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी.डी. देवल ने चुनावी शंखनाद करते कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आपको जिलाध्यक्ष मानते हुए लोकसभा की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो। कार्यकर्ता को हाथ के निशान को जिताने का लक्ष्य लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मौका आया हैं,जब कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को तभी गर्व होगा,जब वह लोकसभा सीट जीताकर देश के विकास में अपनी भागीदार निभाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भटके हुए कांग्रेस जन सही रास्ते पर निष्ठापूर्वक आते हैं तो सभी गिले-शिकवें भुलाकर उनका स्वागत किया जाएगा।देवल रविवार को सोनाणा खेतलाजी जूनीधाम प्रांगण में आयोजित ब्लॉक कांगे्रस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी गरीबों की बस्ती में जाकर झौंपड़ी में रहना पसंद कर रहे हैं। अशोक गहलोत भी एक मामूली आदमी से मुख्यमंत्री पद तक पहूॅंचे और वे भलिभांति आम आदमी की पीड़ा से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता आमजन के दुख दर्द में भागीदार नहीं बनते। तब तक कांग्रेस मजबूत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीबों के हित सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम सहित कई योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए पूरा का पूरा पैसा प्रदेश में भेजती रही। लेकिन हाल ही में सत्ताच्युत हुई भाजपा सरकार भय,भूख व भ्रष्टाचार का ताण्डव मचाती रहीं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की जरूरत हैं। उन्होंने चेताया कि कार्यकर्ताओं की बेइज्जती करने वाला एक भी कर्मचारी-अधिकारी क्षेत्र में नही रह पाएगा।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर यूपीए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहूॅंचाने की जरूरत हैं। उन्होंने कांग्रेस के त्याग एवं बलिदान के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि इस पार्टी पर हर कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए।
बाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयसिंह राजपुरोहित ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बाली क्षेत्र से कांग्रेस 70 फिसदी वोट हासिल होगें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान के लिए हर ग्राम में सवा छह बीघा जमीन आवंटित करने व उसकी चारदिवारी निकालने की मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरदम उनकी सेवा में तत्पर हैं।
देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने जनाधार वाले क्षेत्र में ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेगें। प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ ने अफसोस प्रकट किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए जिम्मदार कुछ कांग्रेसजन ही हैं। बैठक को जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह सोलंकी,जिला संयुक्त सचिव मदनसिंह राजपुरोहित,जसाराम चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महामंत्री मनोहरसिंह,अली हूसैन शेख,देसूरी नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी इत्यादि ने संबोधित किया। कई कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के विरूद्ध अपनी भड़ास भी जाहिर की। बैठक में सादड़ी नगर कांग्रेस के दिवंगत अध्यक्ष जगदीश व्यास के प्रति शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

