Showing posts with label भारतीय जनता पार्टी. Show all posts
Showing posts with label भारतीय जनता पार्टी. Show all posts

Tuesday, May 05, 2009

कार्यकर्ता आड़वाणी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर चले

देसूरी,4 मई। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं पश्चिमी राजस्थान के छह संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी राज के. पुरोहित ने कहा कि कार्यकर्ता लालकृष्ण आड़वाणी को प्रधानमंत्री बनाने के महान लक्ष्य को लेकर चले। इसके लिए प्रत्याशी पुष्प जैन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जुट जाए।
पुरोहित यहां भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जातीय आधार न देखकर प्रत्याशी की काबिलियत पर जाए। उन्होंने कहा कि हम प्रवासी लोग परदेस में किसी जाति-बिरादरी के न होकर समूचे राष्ट्र में मारवाड़ी या राजस्थानी के नाम से एकसूत्र में बंधे हुए हैं। ऐसा ही भाव लोकसभा चुनाव में प्रदर्शित करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि बारह महिने लोग आंतकवाद,महंगाई जैसे मुद्दों पर बहस करते हैं,लेकिन संकिर्ण बातों को त्याग कर आगे नहीं आते। जिससे मुद्दे धरे रह जाते हैं। इसलिए इस बार मुद्दों पर वोट देने की जरूरत हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन शादियों की बहुतायतता हैं। लेकिन कार्यकर्ता आयोजकों से बात कर इस तरह से शादियों को सेट करे कि जिससे मतदाता अपना वोट ड़ाल सके। इससे पूर्व पुरोहित का सरपंच नेनाराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा,नगर अध्यक्ष चुन्नीलाल सुथार ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मास्टर सिकन्दर खां पठान,उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,हिरसिंह राजपुरोहित,किरणसिंह राजपुरोहित,गणपतसिंह राजपुरोहित,भंवर लुहार,रतनलाल छिपा,मुकेशपुरी गोस्वामी,हिम्मतसिंह राजपुरोहित,पुष्पेन्द्र सोनी इत्यादि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। इधर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुतंला दवे ने कई ग्रामों का दौरा कर पुष्प जैन कों जिताने की अपिल की हैं।

Thursday, March 19, 2009

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का स्नेह मिलन कल

देसूरी,19 मार्च। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल स्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम 21 मार्च शनिवार को आयोजित होगा। इस दौरान लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पुष्प जैन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मोर्चा अपनी रणनीति तय करेगा।
मोर्चा मंडल अध्यक्ष मास्टर सिकन्दर खान पठान ने बताया कि स्नेह मिलन विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत की अध्यक्षता,पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कुमारी के मुख्य आतिथ्य व मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना मकरानी के विशिष्ठ आतिथ्य में होगा। जबकि सरपंच अल्ताफ भाई,पूर्व एस.आई.मुराद मकरानी,समाजसेवी रशीद कुरैशी व रोशन मकरानी अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें।
सम्मेलन की तैयारी के लिए मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शरीफ शेख,नगर उपाध्यक्ष सुल्तान खां,साबिर भाई नारलाई,कुर्र्शीद भाई,सद्दीक भाटी,छोटू खां शेरानी,शकूर खान,प्रचार मंत्री बाबू खां मकरानी,घाणेराव अध्यक्ष चांद खां मुगल,देसूरी अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद पठान व नारलाई अध्यक्ष निजामुद्दीन सहित पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

Thursday, March 05, 2009

पाली सीट से पुष्प जैन उम्मीदवार

देसूरी,5 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने पाली लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर पुराने चेहरे को ही अपने उम्मीदवार के रूप में दोहराने का फैसला किया हैं।
गुरूवार को घोषित सूचि में पार्टी ने पुष्प जैन को उम्मीदवार घोषित कर लिया। जैन लगातार दो बार सांसद रहे और इस बार वे लगातारयह तीसरा चुनाव लडगें।
इसी तरह से जारी सूचि में जोधपुर-जसवंत विश्नोई,वाडमेर-मानवेन्द्र सिंह,बीकानेर-अर्जुन मेघवाल, जयपुर-गिरधारी लाल भार्गव,झालावाड- दुष्यंत सिंह,कोटा-श्याम शरण शर्मा,भीलवाडा-वीपी सिंह,नागौर-बिंदू चौधरी,करौली/धौलपुर-मनोज राजोरिया,गंगानगर-निहालचंद चुरू-रामसिंह कसवा को उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।