देसूरी,23 मार्च। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केन्द्र पर सोमवार दोपहर को सैकंडरी परीक्षा प्रांरभ हो गई।
परीक्षारम्भ के दिन परीक्षा केन्द्र का प्रवेशद्वार आधे घंटे पहले ही खोल दिया गया था। छात्र-छात्राओं ने अपने रोल नम्बर देखकर परीक्षा कक्ष व सीट खोजी। इस कार्य में अध्यापकों ने भी छात्र-छात्राओं की मदद की। इसी के साथ पहले दिन सभी परीक्षार्थियों को एकत्र कर केन्द्र प्रभारी एवं प्रधानाचार्य पुखराज सोलंकी ने आवश्यक जानकारी एवं निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षार्थी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992 के तहत दण्ड का भागी होगा। बाद में विद्यालय स्टाफ् ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। लेकिन किसी परीक्षार्थी के पास अनुचित साधन नहीं पाए गए। तलाशी तत्पश्चात परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दे दिया गया।
Showing posts with label राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय. Show all posts
Monday, March 23, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)
