Sunday, June 09, 2013

कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा से कांग्रेसजन उत्साहित


देसूरी,9 जून। देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा से कांग्रेसजन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन दिनों से क्षेत्र में चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा बैठकों में कांग्रेसजनों का हुजूम उमड़ रहा हैं। अब तक घाणेराव,देसूरी,आना,दूदापुरा,नाड़ोल,नारलाई,नीपल,गवांड़ा.जीवन्द कलां,कोटड़ी,ढ़ालोप,मांड़ीगढ,गुड़ा जाटान,सादड़ी इत्यादि गांवों और कस्बों में ऐसी बैठकें हो चुकी हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा बार-बार गांवों में पहूॅंचकर कार्यकताओं की खैरखबर लेने से कांग्रेसजनों में पार्टी के प्रति एक बार फिर रूझान पैदा हुआ हैं। ब्लॉक अध्यक्ष भैरूसिंह राजपुरोहित बताते हैं कि इसका श्रेय मैं अकेला नहीं लेता,यह समस्त कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के टिम भावना से काम करने का नतिजा हैं। आगामी पंद्रह जून तक कांग्रेस कमेटी सभी 19 पंचायतों तक पहूॅंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया हैं। राजपुरोहित ने बताया कि केन्द्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी,मनमोहनसिंह एवं राहूल गांधी और प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान के नेतृत्व में एक के बाद एक जिस तरह से जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाएं लागू की हैं। उससे आमजन में सरकार एवं संगठन के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया हैं। इसलिए जब कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा कार्यक्रम लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं तो उन्हें काफी आसानी हो रही हैं। इन कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को यात्रा प्रभारी मुन्नालाल मेघवाल देवली कलां,पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे जयसिंह राजपुरोहित,प्रधान श्रीमती बुद्धकवंर चौहान,जिला परिषद सदस्य प्रमोदपाल सिंह मेघवाल,उप प्रधान श्रीमती पवनकंवर राजपुरोहित,किसान एवं खेत मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतन जणवा,जिला सचिव मदनसिंह राजपुरोहित,मोहन बोहरा,डॉ. प्रेमसिंह मेड़तिया,सरपंच संघ के अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी सहित पंचायत समिति सदस्यगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिससे इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा हैं। यहीं वजह हैं कि पाली जिले में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशीप योजनाओं में देसूरी विकास खंड अव्वल चल रहा हैं। संभावना हैं कि पेंशन महाभियान के दौरान भी सर्वाधिक आवेदन प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड़ भी इसी विकास खंड के नाम होगा।