Thursday, March 28, 2013

आठ शिकारियों को धर दबोचा,जेल भेजा

देसूरी,28 मार्च। पुलिस ने थानार्žागत अवैध रूप से शिकार करते आठ जनों को धर दबोचा है। पुलिस ने शिकार सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकार के लिए प्रयुक्त की गई जीप व दो बन्दूकें व जब्त की। बाद में इन्हें जेल भेज दिया गया।
       थानाधिकारी लाबूराम विश्रोई ने बताया कि होली की मध्यरात्रि बाद घाणेराव के निकट काणा पीर सर्म्पक
सडक के पास नाकाबन्दी के दौरान एक मेजर जीप आरजे 27 यूए 0997 को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसमें दो बन्दूकें दिखाई दी तो पुलिस को शक तो हो गया। लेकिन जीप के अन्दर शिकार नहीं मिला तो पुलिस ने पूरी जीप खंगालीं। इस दौरान अगले बम्पर के पास शिकार को रखने के लिए बाक्स दिखा। उसे खोलकर देखा तो चार खरगोश व तीन जंगली मुर्गे शिकार किए हुए मृतावस्था में मिले।
     पुलिस ने इसी के साथ जीप में सवार शिकारी उदयपुर निवासी मोहम्मद हनिफ  उम्र 37 वर्ष, मोहम्मद रफीक उम्र 45 वर्ष, अनवर  उम्र 32 वर्ष, मोहम्मद इशाक उम्र 34 वर्ष,महमूद खॉ  निवासी तुलेडा अलवर हाल उदयपुर,शाहीद खॉ उम्र 28 वर्ष,मोहम्मद सलीम उम्र 29 वर्ष व फिरोज खॉ  को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
     आरोपियों  ने पुछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे अक्सर यहॉं पर शिकार के लिए आते है। शिकार करने बाद परिवार के अन्य सदस्यों व साथियों को बुलाकर पार्टी मनाते है। पुलिस ने चार खरगोश व तीन जंगली मुर्गे का पोस्टमार्टम करवा कर जमीन में दफन करवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर आठों आरोपियों को पाली न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहॉं से उन्हें बाली जेल भेज दिया गया।