Monday, March 09, 2009

विश्व महिला दिवस पर रैली व प्रतियोगिताओं का आयोजन

देसूरी,9 मार्च। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगड़ीनगर के निर्देशानुसार यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौधरा माता की ढ़ाणी में सोमवार को विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान रैली व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रांरभ में मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा अध्यक्ष अल्लारक खां पठान ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रधानाध्यापक अनवर हुसैन पठान व अध्यापक मांगीलाल सोलंकी के निर्देशन में आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर व तख्तीयां थामे चल रहे थे। रैली आसपास की बस्तीयों का फेरा लगाकर गंतव्य को लौट गई। इस दौरान आयोजित वार्ता में छात्र पारसमल प्रथम एवं नारायणलाल द्वितीय,निबंध प्रतियोगिता में सुश्री मंजूकुमारी प्रथम एवं कालूराम द्वितीय,भाषण प्रतियोगिता में सुश्री संगीता कुमारी प्रथम एवं सुश्री लीलाकुमारी द्वितीय,चित्रकला प्रतियोगिता में सुश्री लीलाकुमारी प्रथम एवं प्रकाशकुमार द्वितीय,समूहगान प्रतियोगिता में नारायणलाल प्रथम एवं सवाराम द्वितीय,पोस्टर प्रतियोगिता में पारसमल प्रथम एवं प्रकाशकुमार द्वितीय और प्रदर्शनी में सुश्री लीलाकुमारी प्रथम एवं कालूराम द्वितीय रहें। कार्यक्रम मेें एएनएम श्रीमती मेरी कुट्टी,आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा वैष्णव,पोषाहार सेविका श्रीमती मथराबाई गोस्वामी मौजूद थी। कार्यक्रम मेें आसपास की ढ़ाणीयों व बेरों के रहवासी लोगों ने भाग लिया।

सामुदायिक संपर्क समूह,नागरिक समिति एवं शांति समिति की संयुक्त बैठक संपन्न

देसूरी,9 मार्च। यहां सामुदायिक संपर्क समूह,नागरिक समिति एवं शांति समिति की एक संयुक्त बैठक थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में होली,धुलण्डी एवं बारावफात पर्वो पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग देने की अपिल की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस के कामकाज की सराहना की। महंत लाल महाराज,सरपंच नेनाराम चौधरी,उपसरपंच टेक ाराम प्रजापत,गोविन्दसिंह राठौड़,वाडऱ् पंच शंकरलाल सरगरा,आबिद मौहम्मद,सोनाणा के संदीपसिंह,नारलाई के उपसरपंच प्रभुदास वैष्णव,वाडऱ् पंच बाबूलाल,समाजसेवी चूनाराम मीणा मौजूद थे।

रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज

देसूरी,9 मार्च। पुलिस ने एक महिला की रिर्पोट पर एक दंपति के विरूद्ध रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार को खोबा का गुड़ा निवासी श्रीमती सीता पत्नी जीवाराम मेघवाल ने प्रस्तुत रिर्पोट में बताया कि सुबह छोगाराम व उसकी पत्नी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच प्रांरभ कर दी हैं।

भार्गव के निधन पर पूर्व मंत्री मेघवाल ने शोक जताया

देसूरी,9 मार्च। पूर्व राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल ने सांसद गिरधारीलाल भार्गव के निधन पर शोक जताते हुए इसे भाजपा व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। तीन बार विधायक और छह बार सांसद रहे भार्गव का रविवार सुबह अहमदाबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
मेघवाल ने कहा कि भार्गव एक सच्चे जनप्रतिनिधि,नेक व ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ विधायक रहने के दौरान भार्गव का सादगीपूर्ण जीवन उन्हें हमेशा प्रभावित करता रहा। उन्होंने कहा कि वे जनता के दुख दर्द के प्रति सदैव चिन्तित रहने वाले वाले नेता थे।

Sunday, March 08, 2009

दूसरा दशक ने महिलाओं से जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
देसूरी,8 मार्च। दूसरा दशक परियोजना की परियोजना निदेशक सुश्री रजनी शर्मा ने महिलाओं से जब तक महिलाओं से अपने हक व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने यह आह्वान निकटवर्ती घाणेराव कस्बे की गरासिया कॉलोनी में दशक परियोजना के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन में किया। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं खुद जाग गई तो समाज की मुख्यधारा से जुडऩे से उसे कोई रोक नहीं पाएगा। इस अवसर पर पिण्डवाड़ा से आई हुई शोंपी बाई ने सभी महिलाओं को संगठित होकर अपनी समस्याओं का स्वयं हल खोजने का आह्वान किया। गरासिया कॉलोनी की कानीबाई, चम्पाबाई, माडपुर की चुन्नीबाई व तुलसी बाई आदि ने अपने स्वयं की जिन्दगी के उदाहरण देते हुए सशक्त होने की बात कही। सम्मेलन में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहूॅंची महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महिलाओं ने इस अवसर पर नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए अपने-अपने गांवों में शराब बन्दी लागू करने, सार्वजनिक स्थानों से शराब की दुकानें बन्द करवाने तथा अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। कुछ महिलाओं ने स्वयं तम्बाकु का सेवन त्यागने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुश्री प्रमिला, सुश्री निला, सुश्री शांति, सुश्री काली गरासिया आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Friday, March 06, 2009

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

देसूरी,6 मार्च। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की हैं।
उपशाखा अध्यक्ष अल्लारक खां पठान ने अलग-अलग अधिकारियों को लिखे गए पत्रों में बढ़ती गर्मी और इस दौरान अनेक विद्यालयों में पेयजल समस्या को देखते हुए विद्यालय समय प्रात: करने,पोषाहार योजना के खाली बारदान के निस्तारण के लिए संस्था प्रधान को मुक्त रखने व सर्वशिक्षा अभियान द्वारा विद्यालयों में गठित समिति के माध्यम से कराए निर्माण कार्यो का पूर्णता प्रमाण पत्र अविलम्ब जारी करने की मांग की गई। इसी के साथ बकाया चयनित वेतनमान प्रकरणों के निस्तारण के संबध में बी.ई.ई.ओ. से पत्राचार एवं वार्ता की गई। जिस पर उन्होंने मार्च माह में इन प्रकरणों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

Thursday, March 05, 2009

पाली सीट से पुष्प जैन उम्मीदवार

देसूरी,5 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने पाली लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर पुराने चेहरे को ही अपने उम्मीदवार के रूप में दोहराने का फैसला किया हैं।
गुरूवार को घोषित सूचि में पार्टी ने पुष्प जैन को उम्मीदवार घोषित कर लिया। जैन लगातार दो बार सांसद रहे और इस बार वे लगातारयह तीसरा चुनाव लडगें।
इसी तरह से जारी सूचि में जोधपुर-जसवंत विश्नोई,वाडमेर-मानवेन्द्र सिंह,बीकानेर-अर्जुन मेघवाल, जयपुर-गिरधारी लाल भार्गव,झालावाड- दुष्यंत सिंह,कोटा-श्याम शरण शर्मा,भीलवाडा-वीपी सिंह,नागौर-बिंदू चौधरी,करौली/धौलपुर-मनोज राजोरिया,गंगानगर-निहालचंद चुरू-रामसिंह कसवा को उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

शांति भंग के आरोप में एक गिरफ्तार

देसूरी,5 मार्च। यहां पुलिस ने बुधवार रात शांति भंग के आरोप में एक जने को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार कस्बे के डेढ़वान बांध क्षेत्र के निकट तलसाराम पुत्र जसाराम भील उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहूॅँची और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने पर पांबद कर जमानत पर छोड़ दिया।

कांग्रेस अजा विभाग ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

देसूरी,5 मार्च। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जोगाराम सोलंकी ने बाली,सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष व सांडेराव नगर अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जबकि देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
विभाग के वरिष्ठ महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी जोराराम आदरा ने बताया की हिराराम पुनाडिय़ा को बाली ब्लॉक अध्यक्ष,रगाराम मेघवाल को सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष व खीमाराम राठौड़ को सांडेराव नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इन अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया हैं।

Wednesday, March 04, 2009

यादवेन्द्र शर्मा चन्द्र के निधन पर शोक जताया

देसूरी,4 मार्च। देश के जाने माने साहित्यकार और कथाकार यादवेन्द्र शर्मा चन्द्र के निधन पर क्षेत्र के पत्रकार संगठनों ने शोक प्रकट किया हैं।
गोडवाड़ प्रेस कल्ब के अध्यक्ष दिनेश आदिवाल व पाली जिला देहात पत्रकार संघ देसूरी उपखंड संयोजक प्रमोदपाल सिंह ने यादवेन्द्र शर्मा चन्द्र के निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्हें उनके चर्चित उपन्यास हजार घा़ेडों पर सवार पर के लिए सदैव याद किया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष के चयन की कवायद शुरू

अनुसूचित जाति विभाग के रिक्त ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए होगी रायशुमारी
देसूरी,4 मार्च।
यहां कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के रिक्त ब्लॉक अध्यक्ष पद पर योग्य एवं उर्जावान कार्यकर्ता के चयन के लिए कवायद शुरू हो गई हैं। इसके लिए विभाग के जिलाध्यक्ष जोगाराम सोलंकी ने कांग्रेसजनों की राय जानने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में संपर्क प्रारंभ कर दिया हैं।
सोलंकी ने बताया कि पिछले दिनों निवर्तमान अध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी में सम्मिलित करने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। उन्होंने बताया कि अनुसूचित विभाग कांग्रेस का प्रमुख अग्रीम संगठन हैं। अनुसूचित जाति वर्ग हमेशा कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करता रहा हैं। इसके चलते यह कांगे्रस का व्यापक जनाधार वाला वर्ग हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की मंशा के अनुरूप इस विभाग को ग्राम एवं वाडऱ् स्तर पर सक्रिय करने जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय के अनुरूप योग्य एवं सक्रिय व्यक्ति को इस पद का जिम्मा सौपा जाएगा। जिससे व्यापक जनाधार वाले वर्ग के अग्रिम संगठन को उचित नेतृत्व मिल सके।

Tuesday, March 03, 2009

दो भाईयों के विरूद्ध मामला दर्ज

देसूरी,3 मार्च। पुलिस ने इस्तगासे के जरिए दो भाईयों के विरूद्ध मामला दर्ज किया हैं। पुलिस के अनुसार नारलाई निवासी श्रीमती गैरीबाई पत्नी चुन्नीलाल सिरवी ने कानाराम व रामाराम के विरूद्ध रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ की हैं।

थानाधिकारी देवड़ा को विदाई देने का सिलसिला जारी

देसूरी,3 मार्च। यहां से हाल ही में खिंवाड़ा स्थानान्तरित हुए थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा को विदाई देने का सिलसिला जारी हैं। मंगलवार को उन्हें पावटीया हिगंलाज माता मंदिर प्रांगण में मंदिर ट्रस्ट की ओर से विदाई दी गई।
इस अवसर पर देवड़ा ने कहा कि पुलिस के साथ जनसहयोग होता है। तभी अपराधों की रोकथाम में सफलता मिलती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें देसूरी थाना क्षेत्र के लोगो का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि वे इस मंदिर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर तहसीलदार हिम्मताराम मेहरा ने कहा कि देवड़ा ने इस मंदिर की बावड़ी का पुनरोद्वार करा कर पुनित कार्य किया हैं। वे उनके काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगें। सरपंच नेनाराम चौधरी व उपसरपंच ने देवड़ा के कार्यकाल एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान देवड़ा,मेहरा,नए वृत्त निरीक्षक नरेन्द्रसिंह शेखावत व उपनिरीक्षक भंवरलाल चौधरी का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा,कांग्रेस के ब्लॉक सचिव मीठालाल सैन,कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल माली,समाजसेवी मूलाराम माली,मांगीलाल बागोरिया,खेतरपाल गर्ग,रामदास वैष्णव,रतनलाल छिपा,जयकृष्ण वैष्णव,पप्पू माली सहित कई लोग व पुलिस स्टाफ् मौजूद रहें।

Monday, March 02, 2009

युवती ने आत्महत्या की

देसूरी,2 मार्च। थानान्तर्गत घाणेराव ग्राम में एक युवती ने पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घाणेराव निवासी मनरूप पुत्र माधूजी लुहार ने प्रस्तुत रिर्पोट में बताया कि उनकी बाइस वर्षिय पौत्री अन्नू पुत्री प्रकाश लुहार ने दोपहर पश्चात मकान के ऊपर बने कमरें में पंखे से फंदा लगाया और अपनी ईंहलीला समाप्त कर ली। मृत युवती विवाहित थी और वर्तमान में वह अपने दादाजी के पास ही रह रही थीं। रिर्पोट के अनुसार पिछले कुछ माह से दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था।
इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहूॅंची। पुलिस ने इस मामले में मर्ग रिर्पोट दर्ज की हैं।

शिव कल्याणकारी है - बी. के. शुचिता बहन

देसूरी, 2 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सादड़ी स्थित राजयोग केन्द्र प्रभारी बी. के. शुचिता बहन ने कहा कि शिव का अर्थ है, कल्याणकारी,मंगलकारी अथवा शुभकारी। इसलिए शिव परमपिता परमात्मा ही का कत्र्तव्य वाचक नाम है और शिव रात्रि पर्व विकारोï से मुक्ति प्राप्त करने का यादगार पर्व है।
बहन सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा की ओर से भ्राता मांगीलाल सरगरा के निवास पर आयोजित शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने इस दौरान शिव ध्वज का महत्व बताया। बाद में बी.के.कविता बहन,बी.के. हेमलता बहन,भ्राता अनिल,गोपाल दवे,मोतीलाल कांग्रेचा सहित महिला-पुरूष मौजूद थे। बाद में प्रसाद के रूप में फल वितरित किए गए।

शिक्षा के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं-राणावत

देसूरी,2 मार्च। दूसरा दशक परियोजना के तत्वावधान में आयोजित चार माही किशोरी आवासीय शिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने कहा कि शिक्षा के बिना राष्ट्र व समाज का विकास संभव नहीं हैं।
सोमवार को शंभू भारती आश्रम के निकट रैबारी समाज भवन मेें आयोजित इस कार्यक्रम में राणावत ने कहा कि आने वाले युग में केवल दो जातियां बची रहेगी। एक पढ़े-लिखों की,दूसरी अनपढ़ों की। इसलिए हर अभिभावक को अपने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने पर पूरा जोर देना होगा। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रा.शि.अधिकारी डॉ.सौभाग्यसिंह राजावत व सरपंच नेनाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिविर में अध्ययनरत किशोर-किशोरियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाद में शिविरार्थी किशोर-किशोरियों को अंकतालिका,पुरूस्कार व दानदाता देवराज साकरिया के आर्थिक सहयोग से पोशाक वितरित की गई। कार्यक्रम में खिंवाड़ा थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा,अम्बामाता ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़, वाडऱ् पंच आबिद मो.,दूसरा दशक परियोजना के सहायक समन्वयक राजेन्द्र बोहरा,मदन सोलंकी,भरत कुमार,कल्याणसिंह,शिवसिंह,नरपतसिंह,दिनेश राव,कमलसिंह,ईश्वरसिंह,संदीप शर्मा,नीला वर्मा,नसरीन पठान,पूर्णिमा श्रीवास्तव,राजेशकुमार,रूपचंद,मीना चौहान,वालाराम इत्यादि सहित कई लोग मौजूद थें। बाद में परियोजना निदेशक रजनी शर्मा ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

सी.आई. ने कार्यभार ग्रहण किया

देसूरी, 2 मार्च। यहां जैतारण से यहां स्थानान्तरित होकर आए सी.आई. नरेन्द्रसिंह शेखावत ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
यहां सी.आई पद सृजित होने के बाद इस पद पर शेखावत को पदस्थापित किया गया हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्टाफ् से थाना क्षेत्र में अपराधों की स्थिति व प्रकृति की जानकारी ली।

Sunday, March 01, 2009

पाठकों से बात

प्रिय पाठकों,
जब देसूरी न्यूज ब्लॉग की शुरूआत की गई थी। तब मुझे विश्वास ही नहीं था कि इसे सफलता पूर्वक संचालित कर पाऊंगा। लेकिन महज दो माह में कुल 151 समाचार पोस्ट हो गए और पता ही नहीं चला।
यह ब्लॉग शुरू करते वक्त किसी प्रकार की भूमिका नहीं लिखी गई थी। इसे सिधे ही खबर पोस्ट कर प्रारंभ कर दिया गया था।
लेकिन इस मौके पर मैं पाठकों को बताना चाहता हूॅं कि इस ब्लॉग का उद्देश्य मात्र देसूरी कस्बें व इससे बाहर देश-विदेश में बैठें प्रवासी लोगों को देसूरी की हलचल से अवगत कराना हैं। जिससे वे अपनी मिट्टी से जुड़े रहे और अपने आपकों स्थानीय गतिविधियों के बीच महसूस कर सके।
अब तक इस पर ताजातरीन समाचार ही पोस्ट किए जाते रहे हैं। लेकिन अब इस पर विविधता लाने के उद्देश्य से लेख,फीचर,संस्मरण,
रेखाचित्र,व्यंग्य,कविताएं,कार्टून इत्यादि भी सम्मिलित किए जाएगें। इसके लिए ब्लॉग देसूरी के समस्त लेखकों,कवियों,विचारकों,इतिहासकारों व कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा हुआ हैं।
ब्लॉग को शुरू करने के दो माह की अवधि में कई लोगों ने अपनी टिप्पणीयां दी। उनका मै आभारी हॅूं। पाठकों का सहयोग एवं स्नेह यथावत रहेगा। इसी आशा के साथ। -प्रमोदपाल सिंह

Saturday, February 28, 2009

थानाधिकारी देवड़ा के तबादले पर दी जगह-जगह विदाई

देसूरी,28 फरवरी। यहां थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा के तबादले के बाद पुलिस थाने सहित कई जगहों पर भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनकी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।
इन कार्यक्रमों में विदाई देने वाले उमड़े लोगों के स्नेह से अभिभूत देवड़ा ने कहा कि वे देसूरी थाना क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर रहेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय का वातावरण तैयार कर सेवा करें तो इसके परिणाम सकारात्मक ही आएगें। यहां गुरू लाल भेग नवल आश्रम में आयोजित विदाई कार्यक्रम में महंत लाल महाराज ने कहा कि देवड़ा ने समाज में व्याप्त शराब के नशें की बुराई को जड़मूल से समाप्त कराने का प्रयास किया। इसके लिए कस्बेवासी सदैव उनके आभारी रहेगें। शिक्षक जयसिंह राठौड़ ने कहा कि अपराधी देवड़ा के नाम से ही इतने भयभित रहें कि उन्हें अपने कुकृत्य को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचना पड़ता था। उपनिरीक्षक बाबूलाल रेगर,समाज सेवी चूनाराम मीणा सहित कई लोगों ने उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि सराहना की। इस दौरान लाल महाराज व उपसरपंच टेकाराम प्रजापत ने उन्हें श्रीफल भेंट कर व मालाएं पहनाकर विदा किया। संचालन शिक्षक हितेश रामावत ने किया।
ग्राम पंचायत में आयोजित विदाई समारोह को उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा,वाडऱ् पंच जोधसिंह,वरिष्ठ नागरिक हजारीमल खत्री,डॉ.राजेश राठौड़,मीठालाल सैन सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देवड़ा को मालाएं पहनाकर विदाई दी। संचालन क्षेत्रपाल महाविद्यालय के प्राचार्य घीसूदास रामावत ने किया। बाद में उन्हें ढ़ोल-बाजे के साथ लोगों ने नाचते हुए विदा किया।
इससे पूर्व शुक्रवार रात थाने में स्टाफ् द्वारा आयोजित विदाई कार्यक्रम में सहायक उपनिरिक्षक बन्नेसिंह सहित स्टाफ् ने मालाएं पहनाकर व उपहार भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम को प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,उपप्रधान जीवाराम परिहार,उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,घाणेराव कांग्रेस अध्यक्ष भगवतीप्रसाद श्रीमाली सहित कई लोगों ने संबोधित किया और कस्बे को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में उनके किए गए कार्यो की प्रशंसा की। संचालन मांगीलाल सरगरा ने किया।
इसी के साथ देवड़ा ने दोपहर पश्चात पड़ौसी खिवांडा थाने में अपना पद एवं कार्यभार ग्रहण कर लिया।

चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया

देसूरी,28 फरवरी। यहां राजस्थान क्रांति मोर्चा हिन्दूस्तान के तत्वावधान में इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया।
शुक्रवार को सांय बस स्टेंंड पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हर देश्भक्त अपने प्रयासों में जुट जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। बाद में देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जसाराम मेघवाल,दिनेश राठौड़,सोहन प्रजापत,जगदीश प्रजापत सहित कई लोग मौजूद थें।

आलोक विद्या विहार के छात्रों को दी विदाई

देसूरी,28 फरवरी। यहां आलोक विद्या विहार उ.प्रा. विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
गुरू लाल भेग नवल आश्रम के महंत लाल महाराज के मुख्य आतिथ्य व थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में आठवीं कक्षा के छात्रों को माला पहनाकर व उपहार भेंट कर विदा किया। कार्यक्रम में उपसरपंच टेकाराम प्रजापत व उपनिरीक्षक बाबूलाल रेगर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खो रहा चैनो अमन मुश्किल में वतन यारों को कव्वाली व अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार रेगर ने विद्यालय के शैक्षणिक एव सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश ड़ाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय सरकारी कर्मचारियों को कम्प्यूटर का आधारभूत प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराने की योजना बना रहा हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्र-छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में व्यवस्थापक मदनलाल,शिक्षक देवीसिंह,अनिल,सुश्री मंजू,सुश्री अनिता,सुश्री रेखा सहित वाडऱ् पंच आबिद मो. व नवाब खां मौजूद थे। संचालन इरफान ने किया।

Thursday, February 26, 2009

सेवादल लोकसभा चुनाव में महत्ती भूमिका निभाएगा-हटेला

देसूरी,26 फरवरी। पाली जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मोहल हटेला ने कहा कि सेवादल लोकसभा चुनाव में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाह करेगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा हैं।
हटेला गुरूवार को यहां ड़ाक बंगले में आयोजित सेवादल कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवादल की कांग्रेस में अपनी एक अलग पहचान हैं और इस रूप में कार्यकर्ता अपनी गरिमा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया जा रहा हैं। ऐसे कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश धारी होगें। जिला प्रभारी एवं सेवादल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सेवादल सेवा,समर्पण एवं निष्ठा का संगठन हैं।
बैठक को ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश व्यास ने भी संबोधित किया। बैठक में संगठक इदरिश मो.,भंवरलाल मीणा, श्रीमती दरिया,वाडऱ् पंच बाबूलाल मीणा,दिलीप मेवाड़ा,जितेन्द्र मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

छात्रावास छात्रों को विदाई दी

देसूरी,26 फरवरी। यहां समाज कल्याण छात्रवास के वरिष्ठ छात्रों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
समारोह के मुख्य अतिथि उपसरपंच टेकाराम प्रजापत व अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने आठ वरिष्ठ छात्रों को श्रीफल भेंट किए। तत्पश्चात छात्रों ने उन्हें माला पहनाकर व गुलाल ड़ालकर विदा किया। शिक्षक हितेश रामावत,दूसरा दशक परियोजना के निदेशक कन्हैयालाल सारस्वत,कार्मिक राजेन्द्र बोहरा,सर्वशिक्षा अभियान नारलाई प्रभारी श्रीमती रूखसाना कुरैशी,सामाजिक वैज्ञानिक नारायण मोबारसा इत्यादि अतिथियों ने छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन छात्रावास के मांगीलाल ने किया।

तहसीलदार मेहरा ने कार्यभार ग्रहण किया

देसूरी,26 फरवरी। तहसीलदार हिम्मताराम मेहरा ने गुरूवार को यहां अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
यहां अब तक इस पद पर राजेश मेवाड़ा कार्यरत थे। मेहरा कुछ माह पूर्व ही यहां से स्थानान्तरित हुए थे। हाल ही में जारी सूचि में मेहरा को एक बार पुन: देसूरी स्थानान्तरित कर दिया गया। मेहरा के पद एवं कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपखंड अधिकारी से मुलाकात की।

Wednesday, February 25, 2009

अम्बामाता गुफा मंदिर पर होगा नवरात्रि महोत्सव

देसूरी,25 फरवरी। यहां अम्बामाता गुफा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित होगा। यह निर्णय बुधवार को श्री अम्बामाता-संतोषीमाता ट्रस्ट कमेटी की बैठक में लिया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महोत्सव के आयोजन के संबध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद ट्रस्ट उपाध्यक्ष हरिसिंह राजपुरोहित,सचिव सोहनलाल हैड़ाऊ,सहसचिव नरेन्द्र वैष्णव,सदस्य फूआराम चौधरी,टेकाराम प्रजापत,नेमाराम मारू,फतेहचंद मीणा इत्यादि ने अपने सुझाव दिए। इसी के साथ 27 मार्च से 4 अप्रेल तक आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

आलोक विद्या विहार में विदाई समारोह 27 को

देसूरी,25 फरवरी। यहां आलोक विद्या विहार में वरिष्ठ छात्रों को शुक्रवार को विदाई दी जाएगी।
संस्था प्रबंधक राकेश रैगर ने बताया कि विदाई समारोह में विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश ड़ाला जाएगा।

Tuesday, February 24, 2009

राष्ट्रीय युवा अधिवेशन में प्रतिनिधित्व किया

देसूरी,24 फरवरी। दूसरा दशक परियोजना से जुड़े किशोर-किशोरियों के युवा शक्ति संगठन प्रतिनिधियों ने 21-22 फरवरी को भीलवाड़ा में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय युवा अधिवेशन में देसूरी ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया।
अलग-अलग गैर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित इस अधिवेशन में मुख्य रूप से लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। इसी के साथ आतंकवाद,सांप्रदायिकता,सूचना का अधिकार,नरेगा सहित देश व समाज के सामने मौजूदा चुनौतियों पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक से वालाराम निवासी खरनी टेकरी,प्रदीप एवं महिपाल निवासी माड़पुर,मदनलाल एवं श्रवणकुमार निवासी कोट सोलंकियान,प्रेमकुमार निवासी माण्डीगढ़,समन्दरसिंह एवं राजाराम निवासी गुड़ा जैतावतान व ताराचंद निवासी केसूली ने प्रतिनिधित्व किया। इस अधिवेशन में बांग्लादेश सहित देश भर से 1600 युवा पहूॅँचे।

पशुपालक चेतना शिविर में तकनीकी सेवाओं दी जानकारी

देसूरी,24 फरवरी। यहां राजकीय पशुचिकित्सालय में मंगलवार को पशु चिकित्सा एवं पशुपालक चेतना शिविर में तकनीकी सेवाओं की जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग,पाली के उपनिदेशक के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित एस्केड़ योजनान्तर्गत आयोजित इस शिविर में चिकित्सालय प्रभारी डॉ.नथाराम चौधरी ने एकत्र पशुपालकों को सामान्य संक्रामक रोगों की जानकारी एवं बचाव,प्राथमिक उपचार,टीकाकरण कार्यक्रम,रोग प्रकोप एवं नियंत्रण में विभाग की भूमिका,मृत पशुओं का वैज्ञानिक तरिके से निस्तारण,रोग एवं प्रकोप के पूर्वानुमान व पशु प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान शिविर में पशुपालकों को मिनरल मिक्सर एवं डिवर्मिंग दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही बीमार पशुओं का नि:शुल्क इलाज भी किया गया। शिविर में चिक्त्सिालय कार्मिक रामसिंह राजपुरोहित,महेन्द्र सैन,नगाराम,कमरूद्दीन व रतनलाल ने सहयोग किया।

Monday, February 23, 2009

शिवालयों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

देसूरी,23 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व पर कस्बे के शिवालयों पर दिन भर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा।
पर्व के अवसर पर कस्बे के हरिओम आश्रम अमरनाथ,शंभु भारती आश्रम,धनेश्वर,जब्रेश्वर नाथ,अखाड़ा बैजनाथ,भूतनाथ,डिस्कॉम महादेव,अम्बामाता शिवालय सहित सभी शिवालयों की बिल्व पत्रों व पुष्पों इत्यादि से खास तौर से आंगी सजाई गई। इसी के साथ दिन भर श्रद्धालुगण पूजा-अर्चना करने पहूँचते रहे। रात ढ़लने पर इन स्थानों पर रेलमपेल बढ़ गई। रात को शिवालयों पर भजन-किर्तन के आयोजन किए गए।

चंदन का पेड़ चोरी,मामला दर्ज

देसूरी,23 फरवरी। यहां बेरा झामड़ा पर चोर एक बार फिर चंदन का पेड़ काट चुरा ले गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार को कस्बे के निवासी रिर्पोटकर्ता देसूरी निवासी रामप्रसाद पुत्र मुरलीधर बोहरा ने प्रस्तुत रिर्पोट में बताया कि कस्बे की सरहद में सेलीनाल बांध मार्ग पर स्थित उनके बेरे पर शनिवार-रविवार की रात अज्ञात चोर आए और बेरे पर मकान के पिछे खड़े एक चंदन के पेड़ को काट कर चुरा ले गए। इससे पूर्व 30 व 31 दिसम्बर की मध्य रात्रि को भी अज्ञात चोर उनके बेरे पर खड़ा एक चंदन का पेड़ काट कर चुरा ले गए थे।

देवल ने कांग्रेसजनों से मुलाकात की

देसूरी,23 फरवरी। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी.डी. देवल ने कांग्रेसजनों से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
यहां भैरव नगर स्थित जसवंत भवन में पहूॅंचे देवल का जिला संयुक्त सचिव जसाराम चौधरी ने माला पहना कर स्वागत किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महामंत्रीअली हूसैन शेख,संयुक्त सचिव जब्बार खां,सचिव नवाब खां पठान,दलपत गहलोत,नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल सहित कई लोगों ने देवल से मुलाकात की।

मृत नवजात कन्या का था नौंचा हुआ पैर

देसूरी,23 फरवरी। यहां रविवार को मिला पैर एक नवजात कन्या का था। उसे कुत्ते घसीटते हुए पास की केरली बस्ती तक ले गए थे।
पुलिस के अनुसार एक दंपति के मृतावस्था में पुत्री हुई थी। जिसे नदी में गाड़ दिया गया था। लेकिन कुत्ते इसे निकाल ले गए और एक खेत के पार केरली बास तक पहूॅंच गए। वहां बाड़ेनुमा मंदिर में इसे नौंचते रहे। रात को पता चलने पर सहायक पुलिस निरीक्षक बन्नेसिंह व कांस्टेबल महेन्द्रप्रताप सिंह मौके पर पहूॅंचे और कुत्तों के नौंचने के बाद शेष रहे एक पैर को बरामद कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को तेजी से मामले की तफ्तीश की। सभी संबधित पक्षों से पुछताछ की। इसी के साथ दोपहर तक पता चल गया कि यह पैर मृतावस्था में जन्मी नवजात कन्या का था। रविवार रात को कस्बे में यह पैर मिलने के साथ ही सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद मौके पर एकत्र जनप्रतिनिधि व लोग इसे मृत कन्या भू्रण मान रहे थे। इन लोगों ने भ्रुण हत्या की आंशका भी जताई थी।

Sunday, February 22, 2009

मृत कन्या भ्रुण को कुत्ते नौंचते रहे,लोग देखते रहे

देसूरी,22 फरवरी। कस्बे में रविवार क ो मृत कन्या भ्रुण पड़ा मिला। भ्रुण को दिन भर गली के कुत्ते इधर से उधर घसीट-घसीट कर नौचंते रहे और लोग सारे नजारे को चुपचाप देखते रहें। रात घिरने पर बात फैली और इसी के साथ मौके पर पुलिस पहूँची।
लोगों ने बताया कि यह कन्या का भ्रुण हैं। कस्बे में पहली बार मृत भ्रुण मिलने की घटना घटी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केरलीबास मौहल्लें में स्कूल के पास भैरूजी के बाड़ेनुमा मंदिर के कोने में पत्थरों पर यह भ्रुण पड़ा मिला। दिन में लोगों ने आधा शरीर देखा और शाम तक कुत्ते इसे आराम से नौंचते रहे और शाम तक एक पैर बचा रह गया। बताते हैं कि जिस बाड़े के पास यह भ्रुण मिला। उसके ठिक पास में दिन भर सी.सी. रोड़ निर्माण होता रहा। गली-मौहल्ले के लोग जान कर भी अनजान बने रहे और पुलिस को इत्तला देने की जहमत किसी ने नहीं उठायीं। शाम ढ़लने पर जनप्रतिनिधियों को यह बात पता चली और रात-रात होते-होते पूरे कस्बे में यह बात आग की तरह फैल गई। इसी के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक बन्नेसिंह पहूॅंचे और मौके को देखा। इस दौरान सरपंच नेनाराम चौधरी,उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा,कार्यकर्ता भंवरलाल लुहार,कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल,सेवादल संगठक भंवरलाल मीणा,दिलीप मेवाड़ा,सुरेश मोटा,वाडऱ् पंच बाबूलाल कुम्हार सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

देवल ने बजाया चुनावी बिगुल

देसूरी,22 फरवरी। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी.डी. देवल ने चुनावी शंखनाद करते कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आपको जिलाध्यक्ष मानते हुए लोकसभा की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो। कार्यकर्ता को हाथ के निशान को जिताने का लक्ष्य लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मौका आया हैं,जब कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को तभी गर्व होगा,जब वह लोकसभा सीट जीताकर देश के विकास में अपनी भागीदार निभाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भटके हुए कांग्रेस जन सही रास्ते पर निष्ठापूर्वक आते हैं तो सभी गिले-शिकवें भुलाकर उनका स्वागत किया जाएगा।
देवल रविवार को सोनाणा खेतलाजी जूनीधाम प्रांगण में आयोजित ब्लॉक कांगे्रस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी गरीबों की बस्ती में जाकर झौंपड़ी में रहना पसंद कर रहे हैं। अशोक गहलोत भी एक मामूली आदमी से मुख्यमंत्री पद तक पहूॅंचे और वे भलिभांति आम आदमी की पीड़ा से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता आमजन के दुख दर्द में भागीदार नहीं बनते। तब तक कांग्रेस मजबूत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीबों के हित सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम सहित कई योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए पूरा का पूरा पैसा प्रदेश में भेजती रही। लेकिन हाल ही में सत्ताच्युत हुई भाजपा सरकार भय,भूख व भ्रष्टाचार का ताण्डव मचाती रहीं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की जरूरत हैं। उन्होंने चेताया कि कार्यकर्ताओं की बेइज्जती करने वाला एक भी कर्मचारी-अधिकारी क्षेत्र में नही रह पाएगा।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर यूपीए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहूॅंचाने की जरूरत हैं। उन्होंने कांग्रेस के त्याग एवं बलिदान के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि इस पार्टी पर हर कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए।
बाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयसिंह राजपुरोहित ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बाली क्षेत्र से कांग्रेस 70 फिसदी वोट हासिल होगें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान के लिए हर ग्राम में सवा छह बीघा जमीन आवंटित करने व उसकी चारदिवारी निकालने की मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरदम उनकी सेवा में तत्पर हैं।
देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने जनाधार वाले क्षेत्र में ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेगें। प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ ने अफसोस प्रकट किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए जिम्मदार कुछ कांग्रेसजन ही हैं। बैठक को जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह सोलंकी,जिला संयुक्त सचिव मदनसिंह राजपुरोहित,जसाराम चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महामंत्री मनोहरसिंह,अली हूसैन शेख,देसूरी नगर अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी इत्यादि ने संबोधित किया। कई कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के विरूद्ध अपनी भड़ास भी जाहिर की। बैठक में सादड़ी नगर कांग्रेस के दिवंगत अध्यक्ष जगदीश व्यास के प्रति शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

Saturday, February 21, 2009

शिवरात्रि परमात्मा का अवतरण दिवस हैं- बी. के. शुचिता बहन

देसूरी, 21 फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सादड़ी स्थित राजयोग केन्द्र प्रभारी बी. के. शुचिता बहन ने कहा कि शिवरात्रि का उत्सव स्वयं परमपिता परमात्मा के सृष्टि पर अवतरित होने की याद दिलाता है। शिवरात्रि पर सच्चा उपवास यही है कि हम परमात्मा शिव से बुद्धि योग लगाकर उनके समीप रहें। उपवास का अर्थ भी होता है समीप रहना। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के पर्व पर जागरण सच्चा अर्थ है कि विकारों से से स्वयं को बचाया जाए।
बहन शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित शिव जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करते हुए कहा कि शिव त्रिकालदर्शी अखंड ज्योति स्वरुप है। सर्व आत्माओं के पिता शिव हैं। शिव का शाब्दिक अर्थ कल्याणकर्ता है। शिव भोलेनाथ भक्तों के ऊपर शीघ्र प्रसन्न हो जाने तथा उनका कल्याण करने वाले हैं। वे पतित पावन अर्थात् पतित हुई मनुष्यात्माओं को पावन बनाने वाले तथा सबके सद्गतिदाता है।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक अर्थ में रात्रि आत्माओं के अज्ञान-अंधकार, विकारों अथवा आसुरी लक्षणों का प्रतीक है। इसी समय परमात्मा प्रकट होकर ज्ञान का प्रकाश आत्माओं को देकर उन्हें विकारों से मुक्त करवाते हैं। सुखों के भंडारों से भरपूर करते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा ही ज्ञान सागर है जो मानव मात्र को सत्य ज्ञान द्वारा अन्धकार से प्रकाश की ओर अथवा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं।
उन्होंने शिव ध्वज का महत्व बताया। बाद में सरपंच नेनाराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान शिवतलाव सरपंच धनाराम,देसूरी उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,समाजसेवी रतनलाल छिपा,हरिओमपुरी गोस्वामी मुकेशपुरी गोस्वामी,मांगीलाल महाराज, बी.के. भ्राता कन्हैयालाल,बी.के.कविता बहन,बी.के. शीतल बहन सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद थे।

नाड़ी को पड़त भूमि बताकर पट्टा जारी करने का आरोप

देसूरी,21 फरवरी। एक ग्रामीण ने जिला कलेक्टर को भेजे एक ज्ञापन मेें देसूरी ग्राम पंचायत पर नाड़ी को पड़त भूमि बताकर पट्टा जारी करने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीण दिलीप कुमार मेवाड़ा पुत्र लुम्बाराम कलाल ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत ने कानून को ताक में रखकर एक महिला के नाम पर जलस्रोत नाड़ी और किनारें पट्टा जारी किया हैं। इसके लिए नाड़ी को पड़त भूमि दर्शा दिया गया और पड़ौसान नाड़ी बता दिया गया। इसे सार्वजनिक संपत्ति एवं धरोहर पर अतिक्रमण करार दिया हैं। ज्ञापन में इस प्रकार पट्टा जारी करने को न्यायालय की अवमानना बताया गया हैं और चेताया कि इस मुद्दे को लेकर जन ैआंदोलन चलाया जाएगा।

मां-बेटी सम्मेलन में बताए अधिकार और कानून

देसूरी,21 फरवरी। यहां आयोजित मां-बेटी सम्मेलन में उनके अधिकार व महिलाओं के लिए बने कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन में एक सौ मां-बेटियां मौजूद थी।
कस्बे के रा.उ.मा.विद्यालय नं.एक बस स्टेंड पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रधानाध्यापक गुलाबराम बाफना,शिक्षक चतराराम देवासी,श्रीमती सीमा माथुर,श्रीमती सुमित्रा चारण,रमेश वैष्णव व तुलसीराम बोस ने मां-बेटी के अधिकारों,महिला सशक्तिकरण,कानून,स्वास्थ्य,शिक्षा इत्यादि विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती भगवती माहेश्वरी ने पुरूस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में सरपंच नेनाराम चौधरी सहित कस्बेवासियों ने भाग लिया।

कांग्रेसजन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए-मीणा

देसूरी,21 फरवरी। पाली जिला कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष राजूराम मीणा ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।
मीणा शुक्रवार को यहां अम्बेडकर भवन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक व इकाई स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक में पाली जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जोगाराम सोलंकी ने कहा कि दलित वर्ग सदैव कांग्रेस का जनाधार रहा हैं। इसलिए कांग्रेसजनों को इस वर्ग के बीच ज्यादा सक्रिय रहने की जरूरत हैं। बैठक में दोनों जिलाध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में पाली जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष जोराराम आदरा,युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हिराराम मीणा, सेवादल संगठक रफीक मोहम्मद,ब्लॉक महासचिव प्रभुलाल सोलंकी,इकाई अध्यक्ष मांगीलाल सरगरा,ब्लॉक कांग्रेस सचिव मीठालाल सैन सहित जसाराम मेघवाल,तेजाराम,भंवरलाल मेघवाल,फूआराम,शंकरलाल मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।

पर्यटक के गुमशुदा बैग की तलाश में जुटी पुलिस

देसूरी,21 फरवरी। जोधपुर से उदयपुर जा रही एक विदेशी महिला पर्यटक के बस से पार हुए बैग की तलाश में पुलिस जुट गई हैं।
पौलेंड निवासी महिला पर्यटक मार्था ने शुक्रवार सांय को एक गुमशुदगी रिर्पोट देसूरी पुलिस को प्रस्तुत की थी। शुक्रवार को वह बस से उदयपुर जा रही थी। इस दौरान देसूरी मेंं बस रूकने के दौरान वह उतरी और बाद में लौटी तो उसे अपना बैग नजर नहीं आया। उसके बैग में 550 यूरो करेंसी,दो मोबाइल,पासपोर्ट,कपड़े व दस्तावेज थे।

Thursday, February 19, 2009

गरीब की ऑंख का इलाज क्या हैं

देसूरी,19 फरवरी। एक गरीब आदमी की नासूर बन चुकी आँख का इलाज नहीं हैं। होता तो उसकी आँख से किड़े झड़ नही रहे होते। उसकी आँख को देखकर हर कोई कह सकता हैं कि इलाज तो अमीरों का ही हो सकता हैं। आँख निकलवा देने के बाद भी उसकी आँख लाइलाज हैं। नासूर इतना बड़ा हो चुका हैं कि देखना वाला पहली नजर में ही दहल जाए। सारे पैसे खर्च करने के बाद अब उसके पास दर्द के मारे कराहने के सिवाय कोई चारा नहीं बस हैं। अब इस असहाय पिडि़त को एक ऐसे फरिश्ते का इंतजार हैं जो उसके लिए मददगार बन जाए।
उपखंड के भादरलाऊ ग्राम का निवासी चालीस वर्षिय सोनाराम पुत्र भोलाराम देवासी अपने इलाज के लिए भटकते हुए गुरूवार सांय देसूरी पहूॅंचा। उसकी ऑंख का नासूर देखकर हर कोई द्रवित हो उठा। उसके साथ आए बड़े भाई निम्बाराम ने बताया कि ढ़ाई साल पहल उसके ऑंख रोगग्रस्त हुई थी। इसके बाद बीसलपुर में उसके आँख की शल्य चिकित्सा की गई। लेकिन इलाज न होने पर जोधपुर में उसे अपनी आँख ही निकलवानी पड़ी। परंतु आँख गंवाकर भी उसे राहत नहीं मिली। इसके उलट आँख एक बड़ा नासूर बन गई। इसके बाद भी वह परामर्श व उपचार के लिए दर-दर की ठोकरें खाता रहा। इसी में उसका सारा पैसा खतम हो गया। उसके भाईयों ने भी मदद की।
इलाज कराने की कोशीश करते-करते सभी परिजन थक हार-चुके हैं। लेकिन बी.पी.एल परिवार के इस सदस्य का इलाज नहीं हो पाया। उसकी अस्सी साल की मां केसी देवी को बुढ़ापे में भी बेटे की आँख पर नासूर की चिंता खाए जा रही हैं। बेटे की आँख से किड़े झड़ते हुए देखना उसकी आदत बन गई हैं। बेटा अपनी आँख की पिड़ा से सारे दिन कराहता रहता हैं। वह अपनी पीड़ा को सहन करते-करते अकेला पड़ गया हैं। यहां तक उसकी मंदबुद्धी पत्नी भी पीहर चली गई। उसकी चार साल की बेटी भी पत्नी के पास हैं। काम-धंधा न कर पाने की स्थिति ने उसे गरीबी की हालत में ला खड़ा कर दिया। अब आगे इलाज कराए भी तो कहा से। गुरूवार को भी वह बीसलपुर के भैरव नैत्र चिकित्सालय गया था। जहां आँख की बीमारी के बारे में तो ठिक-ठिक पता नहीं चला। लेकिन उसे सलाह दी गई की वह इलाज के लिए मुम्बई के किसी बड़े हॉस्पीटल जाए। आँख के नासूर ने उसे पहले से ही गरीबी के चौखट पर खड़ा कर दिया हैं। अब पैसों के बिना तो वह घर से भी बाहर नहीं निकल सकता।
अब हर समय उसके सामने एक सवाल मंडराता हैं कि गरीब का इलाज नही होता हैं। उसे हर पल एक देवदूत का इंतजार रहता हैं। शायद कोई उसके इलाज के लिए पहल कर दे।

विदाई समारोह संपन्न

देसूरी,19 फरवरी। यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 19 फरवरी को वरिष्ठ छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्य सुषमा फिलिप की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। बाद में छात्राओं ने एकल गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुरूस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया।

देसूरी में शिव जयन्ती महोत्सव 21 को

देसूरी,19 फरवरी। यहां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 21 फरवरी को शिव जयन्ती महोत्सव आयोजित होगा।
ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने बताया कि जंगलात चौकी के निकट राजयोग केन्द्र पर सांय चार बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सादड़ी स्थित राजयोग केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी शुचिता बहन प्रवचन कर शिव अवतरण,शिवरात्रि का रहस्य,शिव कौन,शिव के दिव्य कत्र्तव्यों पर प्रकाश ड़ालेगी।

चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाएगें

देसूरी,19 फरवरी। यहां राजस्थान क्रांति मोर्चा हिन्दूस्तान के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया जाएगा।
मोर्चा के अध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि यह दिवस 27 फरवरी को सांय सात बजे बस स्टेंंड पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने आमजन को कार्यक्रम में शामिल होने की अपिल की हैं।

व्यास के निधन पर शोक प्रकट किया

देसूरी,19 फरवरी। सादड़ी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश व्यास के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक प्रकट किया हैं। व्यास का बुधवार को निधन हो गया।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित,उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,महामंत्री अली हूसैन शेख,सचिव दलपत गहलोत,मीठालाल सैन,सिकंदर खां,नवाब खां पठान,जिला संयुक्त सचिव प्रमोदपाल,जब्बार खां,कांग्रेसजन जाकिर अली,रतनलाल जणवा चौधरी सहित कई लोगों ने व्यास के निधन को पार्टी व समाज के अपूरणीय क्षति बताया हैं।

कांग्रेस अजा विभाग की बैठक 20 को

देसूरी,19 फरवरी। यहां कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक कस्बे के अम्बेडक़र भवन में 20 फरवरी को सांय पांच बजे आयोजित होगी।
कांग्रेस अजा विभाग के उपाध्यक्ष सोहन गौड़ के अनुसार इस बैठक को अजा विभाग के जिलाध्यक्ष जोगाराम सोलंकी संबोधित करेगें। बैठक में अजा विभाग की कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी।

Wednesday, February 18, 2009

पंचायत राज उपचुनाव के लिए मतदान दल पहुंचे

बीजोवा में सरपंच पद व जीवन्द कलां,नारलाई एवं आना वाडऱ् पंच पद के लिए चुनाव
देसूरी,18 फरवरी।
उपखंड क्षेत्र के बीजोवा में सरपंच पद व जीवन्द कलां,नारलाई एवं आना में वाडऱ् पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए कुल आठ मतदान दल गंतव्य स्थलों पर पहूॅँच गए हैं। इन रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मांगूसिंह चौहान के अनुसार रानी पं.स. क्षेत्र के बीजोवा ग्राम पंचायत में अ.जा. वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच पद व जीवन्द कलां ग्राम पंचायत में सामान्य वाडऱ् सं.11 के रिक्त वाडऱ् पंच पद और देसूरी पंस. क्षेत्र के नारलाई ग्राम पंचायत में सामान्य वाडऱ् सं.2 व आना ग्राम पंचायत में अजा वर्ग के लिए आरक्षित वाडऱ् सं.5 में रिक्त वाडऱ् पंच पद के उपचुनाव के लिए गठित मतदान दल बुधवार को गंतव्य स्थलों पर पहूॅंच गए हैं। इससे पूर्व इन दलों को देसूरी पंचायत समिति सभा भवन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
बीजोवा में मतदान के लिए पांच दल गठित किए गए हैं। जिसमें 21 कार्मिक सम्मिलित हैं। जबकि शेष तीन स्थानों पर वाडऱ् पंचों के रिक्त पदों के लिए गठित तीन दलों में प्रत्येक में चार-चार कार्मिक शामिल किए गए हैं। इस प्रकार कुल आठ दलों में 43 कार्मिक चुनाव संपन्न कराएगें। बीजोवा एवं जीवन्द कलां के लिए बाली तहसीलदार और नारलाई एवं आना में देसूरी नायब तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं। मतदान आवश्यक होने पर बीजोवा में सरपंच पद के लिए चुनाव में पांच मतदान केन्द्रों पर कुल 4466 व जीवन्द कलां में वाडऱ् सं.11 के वाडऱ् पंच पद के लिए 406 ,देसूरी पंस. क्षेत्र के नारलाई में वाडऱ् सं.2 के वाडऱ् पंच पद के लिए 453 व आना में वाडऱ् सं.5 में रिक्त वाडऱ् पंच के लिए 270 मतदाता अपना वोट ड़ाल सकेगें।
इसी तरह से शनिवार को वरकाणा ग्राम पंचायत व रानी कलां ग्राम पंचायत के उपसरपंच पद के उपचुनाव के लिए आवयश्क होने पर मतदान आयोजित होगा। वरकाणा के लिए देसूरी नायब तहसीलदार व रानी कलां के उपचुनाव संपन्न कराने के लिए मारवाड़ जंक्शन नायब तहसीलदार को रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया हैं।

कार्यक्रम अधिकारी ने मेट पैनल बनाने के निर्देश दिए

देसूरी,18 फरवरी। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के कार्यक्रम अधिकारी के.आर.लोहिया ने ग्राम सेवकों व ग्राम रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत स्तर पर मेटो का पैनल बनाने के निर्देश दिए हैं।
लोहिया ने पं.स. सभा भवन में आयोजित ग्राम सेवकों व ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पैनल में पूर्ण प्रशिक्षित मेट ही शामिल किए जाए। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति मेटो के पैनल में शामिल होने के लिए संबधित ग्राम पंचायत को कार्यालय समय में सादे कागज पर निर्धारित प्रपत्र में पासपोर्ट साइज दो फोटो के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता हैं। इसके लिए आवेदक को अपने जाति,मूल निवास,सैकण्डरी अंकतालिका व अन्य प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलगन करनी होगी। आवेदक संबधित ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए। मेट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सैकण्डरी उत्तीर्ण हैं। लेकिन उच्च योग्यता वाले प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। परन्तु महिला वर्ग में न्यूनतम योग्यता न होने पर आठवीं व पांचवी उत्तीर्ण पर भी विचार किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक 22 को

देसूरी,18 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक रविवार को सोनाणा खेतलाजी जूनिधाम पर आयोजित होगी।
ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी भाग लेगें। बैठक में क्षेत्र के सभी स्तर के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधयों को आमंत्रित किया गया हैं।

नाड़ोल में शिव संदेश कार्यक्रम आज

देसूरी,17फरवरी। निकटवती नाड़ोल ग्राम मेें ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को शिव संदेश कार्यक्रम आयोजित होगा।

ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने बताया कि रूपमुनि धर्मशाला मेें आयोजित इस कार्यक्रम में सादड़ी स्थित राजयोग केन्द्र की प्रभारी राजयोगिनी शुचिता बहन प्रवचन कर शिव अवतरण,शिवरात्रि का रहस्य,शिव कौन,शिव के दिव्य कत्र्तव्यों पर प्रकाश ड़ालेगी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को यह कार्यक्रम देसूरी में भी आयोजित किया जाएगा।

Tuesday, February 17, 2009

इंसान है हम कार्यक्रम संपन्न

कठपुतली के माध्यम से महात्मा गांधी की जीवन गाथा प्रदर्शित की
देसूरी,17फरवरी। दूसरा दशक के तत्वावधान में आयोजित इंसान हैं हम कार्यक्रम में कठपुतली के जरिए गांधीजी के आदर्श एवं सिद्धान्तों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आंतकवाद से मुकाबला करने की शपथ ली।
सोमवार सांय को रा.उ.मा.विद्यालय प्रांगण में शहीदों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने,देश के सामने मौजूदा चुनौतियों व जेण्डर असमानता दूर करने की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी के साथ महात्मा गांधी के सिद्धान्तों एवं उनके प्रेरक जीवन से संबधित प्रदर्शनी,फिल्म व कठपुतली का भी आयोजन किया। राजस्थान समग्र सेवा संघ जयपुर द्वारा प्रस्तुत मोहन से महात्मा तक कठपुतली नाट्य के जरिए महात्मा गांधी की जीवन गाथा प्रदर्शित की गई। इसी कार्यक्रम में देश में फैले आंतकवाद के नासूर का डंटकर मुकाबला करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बालकों में देशभक्ति भावना प्रबल होती हैं और इसी के साथ उनकी प्रतिभाा में भी निखार आता हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सौभागयसिंह राजावत,सरपंच नेनाराम चौधरी, दूसरा दशक के परियोजना निदंशक कन्हैयालाल सारस्वत,कार्मिक रजनी शर्मा,राजेन्द्र बोहरा सहित युवा संगठनों के कायकर्ता व कस्बेवासी मौजूद थे।

देसूरी में विश्वस्तरीय गौशाला का निर्माण होगा- पं.राजस्थानी


शनिधाम ट्रस्ट की ढ़ाई करोड़ की परियोजना का शुभारंभ परमात्मा को जानने के लिए सांसो की गति पहचाननी होगी देसूरी,16 फरवरी। शनिश्चरणानुरागी दाती पं. मदन राजस्थानी महाराज ने कहा कि कस्बे में शनिधाम ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित गौशाला विश्वस्तरीय होगी और बाद में यहां पॉलीटेकनीक प्रशिक्षण संस्थान व अनाथ एवं असहाय बालकों के लिए विद्यालय भी खोला जाएगा। इस पूरी परियोजना के लिए ट्रस्ट ढ़ाई करोड़ से भी अधिक की धनराशी खर्च करेगा। राजस्थानी रविवार देर रात यहां देसूरी-घाणेराव सडक़ मार्ग पर इस परियोजना को साकार करने के लिए हाल ही में खरीदी गई 70 बीघा भूमि के पूजन कार्यक्रम में मौजूद हजारों शनिभक्तों को प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने भूमि पूजन के लिए कोई आडम्बर करने की जरूरत नहीं बताते हुए कहा जिस भूमि पर सत्संग के साथ ज्ञान गंगा प्रवाहित हो जाती हैं,वहीं असली भूमि पूजन माना जाता हैं। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाली आधुनिक एवं सुसज्जीत गौशाला में पांच हजार गाएं पलेगी। उन्होंने तकनीकी शिक्षण संस्थान में बारह तरह के तकनिकी व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे हर तहसील में बीस चुनिन्दा निर्धन,असहाय परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने लिए एक हाथठैला व पांच हजार रूपए मुहैया कराएगें। उन्होंने देसूरी क्षेत्र में यह पात्र महिलाओं की संख्या पच्चीस रखी। इसके अलावा अगले पखवाड़े 25 अपंग लोगों को ट्राई साईकिल भी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने भीतर झांकने को प्रेरित करते हुए कहा मनुष्य अपने अन्तस में बसे ईश्वर को पहचान नहीं पाया और उसे खोजने के लिए मंदिर-गुरूद्वारे भटक रहा हैं। उन्होंने कहा कि जो गुर बताता हैं, भीतर-बाहर का फर्क मिटा दे और परमात्मा का परिचय करा दे,वहीं गुरू हैं। उन्होंने कहा कि पानी पीओ छान के और गुरू बनाओं के जान के। कुम्हार से मटका लेते वक्त उसें ठोंक बजा कर लेते हो,इसी तरह गुरू बनाते वक्त भी यहीं तरिका आजमाओं। उन्होंने कहा कि जिस शिष्य को गुरू खोजता हैं,वहीं गुरू और शिष्य सच्चा और मजबूत होता हैं। उन्होंने कहा कि अन्तस का रिद्म और शबद को जान न पाए तो अपने को पहचानना मुश्किल हैं। इसकी पहचान न होने की वजह से श्रेष्ठ जन्म लेने के बावजूद मनुष्य को चौरासी योनी का चक्कर दुबारा काटना पड़ जाता हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शबद नहीं मिला तब तक ज्ञान भी अधूरा हैं। उन्होंने कहा कि माया मिलने के बाद भी मनुष्य मायापति को पहचान नहीं कर पाता। उन्होंने बंगला अजब बना महाराज जहां में नारायण बोले,पांच तत्व की ईंट बनाई,तीन गुणों का गारा भजन को गाते हुए इसकी व्याख्या की। उन्होंने कहा कि परमात्मा को जानने के लिए सांसो की गति पहचाननी होगी। उन्होंने कहा कि ज्ञान पर अनुभवी ही अधिकार रखता हैं। ज्ञान बिना मुक्ति संभव ही नहीं हैं। उन्होंने चेताया की जान कर भी अनजान बन जाए उसकी दुगर्ति निश्चित हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर भांग घोटने वाले कथित नशेड़ी शिवभक्तों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा शिव ने विषय-विकार रूपी भांग को घोटकर अपने भितर ज्ञान का प्रकाश फैलाने को कहा था। उन्होंने ईश्वर के साक्षात्कार के लिए इच्छूक लोगों से हाथ खड़े करवाए और तत्पश्चात उन्हें ट्रस्ट को अपना आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान नवगठित ट्रस्ट पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वे आपसी गुटबाजी के बजाए सभी सेवा भावना से कार्य करें। उन्होंने वे पदाधिकारियों के बजाय व्यक्ति के समर्पण पर भरोसे करते हैं। कार्यक्रम को पुलिस उपाधीक्षक मोहनलाल खिन्नीवाल,समाजसेवी रतनलाल जणवा चौधरी,अभिमन्युसिंह व नरेश ओझा ने संबोधित हुए राजस्थानी के सेवा प्रकल्पों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस दौरान प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा,डॉ.राजेश राठौड़,उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,विक्रमसिंह,उपेन्द्र श्रीमाली,महेन्द्र शर्मा,राकेश मेवाड़ा,शनिधाम ट्रस्ट आलावास की निदेशिका मां श्रद्धा,मां दया एवं मां प्रेम अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रांरभ में अतिथियों सहित गणमान्य लोगों का दाती महाराज की ओर से लाल महाराज राजस्थानी ने माला व साफा पहनाने के साथ श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम में भूदान करने वाले दानदाता अशोक,देवाराम,फकीरचंद,धनराज व श्रीमती छोटीबाई को भी सम्मानित किया गया। संचालन हितेश रामावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान गायक भोमसिंह सोढ़ा व उनके साथियों ने सद्गुरू की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शनिधाम ट्रस्ट उपशाखा के समस्त पदाधिकारी,कमांडो व कार्यकर्ता पूरी व्यवस्था संभाल रहे थे।

Sunday, February 15, 2009

दाती महाराज के स्वागत में शनिभक्तों का सैलाब उमड़ा

देसूरी,15 फरवरी। यहां रविवार रात शनिधाम ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित गौशाला के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में पहूॅंचे शनिश्चरणानुरागी दाती पं.मदन राजस्थानी महाराज का राठेलाव चौराहें पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में हजारो शनिभक्त दो घंटे तक अपने पलक-पांवड़े बिछाए बेसब्री से खड़े नजर आए।सांय पांच बजे गुरूलाल भेग नवल आश्रम के महंत एवं दाती महाराज के परम शिष्य लाल महाराज राजस्थानी की अगुवाई में कस्बेवासी बैंड के साथ झूमते-गाते राठेलाव चौराहें पर पहूॅंचें। चौराहें पर उमड़ा जनसैलाब हाथों में मालाए थामे अंधेरा घिरने के बावजूद इंतजार करता रहा। रात पौने आठ बजे पं. राजस्थानी के वाहनों का काफिला पहूॅंचा। शंभू भारती आश्रम पर लाल महाराज ने उनका स्वागत किया। बाद में काफिला राठेलाव चौराहें पर पहूॅंचे। इसी के साथ भीड़ पं. राजस्थानी को माला पहनाने,आर्शिवाद लेने व एक झलक पाने के लिए आतुर हो गई। इस स्थिति को देखते हुए शनिधाम के कमंाडो ने पं. राजस्थानी को अपने सुरक्षा घेरे में लिया और रथ तक पहूॅँचाया। इसी के साथ भीड़ में जयजयकार की गूंज होने लगी। इससे अभिभूत पं. राजस्थानी ने रथ के आगे आकर सभी का अभिवादन मंजूर किया और हाथ उठाते हुए सभी आर्शिवाद दिया। चौराहें पर प्रधान सुशीला गौड़,उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,भाजयुमो नेता नरेश ओझा,युवक कांग्रेस नेता चंद्रशेखर मेवाड़ा,रामदेव सेवा समिति के फूसाराम माधव,राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा अध्यक्ष अल्लारक खां पठान,बसपा नेता जगदीश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों व समाजसेवीयों सहित शनिधाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।बाद में बैंड म्हारा गुरू देव आवीया रे भजन पर गूंजने लगे और वरघोड़ा कस्बे की तरफ रवाना हो गया। रथ में उनके साथ लाल महाराज व समाजसेवी रतनलाल जणवा चौधरी सवार थे। बाद में कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए वरघोड़ा गुरूलालभेग नवल आश्रम पहूॅंचा। रास्ते में जगह-जगह कस्बेवासियों ने पं. राजस्थानी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बाद में आश्रम पहूॅँचने पर परमशिष्य लाल महाराज ने अपने गुरू की चरण वंदना की। इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी तादाद मौजूद रही। देर रात राजस्थानी देसूरी-घाणेराव सडक़ मार्ग पर शनिधाम ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित गौशाला के भूमिपूजन में भाग लेने पहूॅँचे। उनके प्रवचन सुनने के लिए वहां हजारों की तादाद में शनिभक्त शामियाने में मौजूद थे।

प्रेमी जीजा-साली ने जान दी

देसूरी,15 फरवरी। वेलेन्टाइन डे पर जहां पूरी दुनिया प्रेम का इजहार करने में मशगूल थीं। वहीं देसूरी थानान्तर्गत घाणेराव ग्राम के निकट एक प्रेमी जोड़े ने अवैध संबधों को छिपाते-फिरते आजिज आकर अपनी जान ही कुर्बान कर ड़ाली। रविवार सवेरे इन लाशों का पता चला।
पुलिस के अनुसार एक हफ्ते पहले घाणेराव निवासी उमानाथ पुत्र गमना जोगी व उसकी लुणावा निवासी साली रकमा पत्नी नाथूनाथ जोगी भाग गए थे। इसके बाद से इनका पता नहीं चल पाया था। इसके बाद घाणेराव के पास दूदापुरा-छोड़ा मार्ग पर स्थित पहाड़ीयों के बीच इनकी लाशें पड़ी मिली।
बदबू फैलने पर पता किया तो ग्रामीणों को इन लाशों का पता चला।
इत्तला मिलने पर देसूरी थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा व सहायक पुलिस निरीक्षक बन्नेसिंह मय पुलिसदल घटनास्थल पर पहूचे। उन्होंने लाशों के पास में मिठाई व एक चाकू भी पाए। पुलिस प्रांरभिक जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला बता रही हैं। आत्महत्या विषाक्त पदार्थ के सेवन करने से माना जा रहा हैं। लाशें तीन दिन पुरानी बताई गई हैं।

उमडा आस्था का ज्वार

देसूरी,14 फरवरी। अखिल राजस्थान मेघवाल समाज रघुनाथ पीर आश्रम ट्रस्ट ढालोप के तत्वावधान में आयोजित रघुनाथ पीर आश्रम पर मेले में हजारों की संख्या में श्रद्वालु पहुंचे। यहां भक्तों ने श्री रघुनाथ पीर धुणी पर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व शुक्रवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में अनेक प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना के साथ भजन गायक किशोर पालीवाल ने किया। भजन गायिका सरिता खारवाल ने भी इस मौके पर भजन प्रस्तुत किए। शनिवार की सुबह वरघोडा निकाला जाएगा। वरघोडे कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। उसके बाद दोपहर को आश्रम में समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालिका शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन एवं समाज कर एकता सहित आश्रम के विकास को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई।

राजस्थानी के स्वागत की जोरदार तैयारी

शनिधाम गौशाला का भूमि पूजन कार्यक्रम
देसूरी,14 फरवरी।
यहां शनिधाम गौशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में रविवार सांय को पहूॅंच रहे शनिश्चरणानुरागी दाती पं. मदन राजस्थानी की राठेलाव मैन चौराहें पर जोरदार अगवानी की जाएगी। इसके लिए सारी तैयारीयों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं।
राजस्थानी का अभूतपूर्व स्वागत करने के लिए कस्बे के सभी शनिभक्तों ने पूरे कस्बे को राजस्थानी के चित्रों वाले हॉडिऱ्ग से पाट दिया हैं। जगह-जगह बैनर लगे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्वागत द्वार भी लगाए जा रहे हैं। मुख्य स्वागत स्थल राठेलाव मैन चौराहें पर बड़ा स्वागत द्वार लगाया गया हैं।
राजस्थानी ने मकर संक्राति के दिन यहां देसूरी-घाणेराव मार्ग पर शनिधाम ट्रस्ट के माध्यम से खरीदी गई करीब 70 बीघा जमीन का अवलोकन किया था। इसी के साथ उन्होंने यहां गौशाला बनाने की घोषणा की थी। ठिक एक माह बाद यहां रविवार को भूमि पूजन होने जा रहा हैं। राजस्थानी यहां भविष्य में अनाथ एवं असहाय बालकों के लिए स्कूल व व्यवसायिक एवं तकनिकी शिक्षा के लिए भी संस्थान खोलने को भी घोषणा कर चुके हैं।
राजस्थानी के इस सेवा प्रकल्प को आगे बढ़ाने में उनके परमशिष्य लाल महाराज राजस्थानी आगे बढ़ाने का पूरा प्रयत्न कर रहे हैं। लाल महाराज को पिछले दिनों ही शनिधाम ट्रस्ट शाखा का अध्यक्ष बनाने के साथ ही प्रस्तावित गौशाला व पिडि़त मानवता के लिए गठित ब्लड बैेंक का पूरा प्रबंधन सौपा गया। लाल महाराज ने अपने सहयोग के लिए जनभागीदारी को पूरा महत्व देते हुए एक कार्यकारिणी भी गठित की हैं। जिनमें उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,हरिओम ग्रुप मुम्बई के अध्यक्ष रतनलाल जणवा चौधरी सलाहकार के रूप में अपना कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग दे रहे हैं।

शांति भंग के आरोप में दो जने गिरफ्तार

देसूरी,14 फरवरी। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में नगर कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार इन पदाधिकारियों से सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी। बाद में अदालत में प्रस्तुत किया। जहां से इन्हें पांबद कर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इन पदाधिकारियों के विरूद्ध एक महिला जनप्रतिनिधि ने शिकायत भी की थी।

वेलन्टाइन डे का एबीवीपी ने विरोध जताया

देसूरी,14 फरवरी। यहां वेलेन्टाइन डे का तो जोर नहीं देखा गया। लेकिन इसे भद्दी संस्कृति बताते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जरूर विरोध प्रकट किया।
यहां बस स्टेण्ड पर एकत्र हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने वेलेन्टाइन डे कार्ड की होली जलाई। इसी के साथ वेलेन्टाइन डे हाय-हाय व भारतीय संस्कृति अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान नगर अध्यक्ष रणजीत मालवीय,नगर संरक्षक श्रवण सिसोदिया ने इस पाश्चात्य संस्कृति को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान घनश्याम छिपा,आकाश सोलंकी,मिथुन सोनी,सोहनलाल प्रजापत,कमलेश सोनी,अनिल खत्री,गौरव चौहान,दिपक आदरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
wa

Thursday, February 12, 2009

अज्ञात वाहन ने पिछे से टक्कर मारी,कार चालक जख्मी

देसूरी,12 फरवरी। थानान्तर्गत नारलाई-देसूरी सडक़ मार्ग पर गुजरी रात एक अज्ञात वाहन ने पिछे से टक्कर मार दी। जिससे कार चालक जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा निवासी आशीष शर्मा पुत्र बृजराज शर्मा ने दर्ज कराई रिर्पोट में बताया कि वह हाल ही एक जने से खरीदी कार में सवार होकर जोधपुर से बांसवाड़ा के लिए जा रहा था। इस दौरान बुधवार-गुरूवार की मध्यरात्रि लगभग 1.30 बजे नारलाई से देसूरी की तरफ गुजरते समय बीच रास्ते में पिछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार चालक बांसवाड़ा निवासी प्रहलादसिंह राठौड़ पुत्र किशोरसिंह राठौड़ जख्मी हो गया। उसके कंधों इत्यादि हिस्सों पर चोटें पहूॅँची। दुर्घटना के बाद कार में सवार रिर्पोटकर्ता व चालक कार के शिशे तोड़ कर बाहर निकले और रात वहीं कार के पास रह कर गुजारी। सुबह होने पर पुलिस को रिर्पोट की।

इंसान है हम कार्यक्रम 16 को

देसूरी,12 फरवरी। यहां दूसरा दशक के तत्वावधान में इंसान हैं हम कार्यक्रम सोमवार को आयोजित होगा।
परियोजना दशक कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि यह कार्यक्रम रा.उ.मा.विद्यालय प्रांगण में सांय 3 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देसूरी क्षेत्र के युवाओं में शहीदों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने,देश के सामने मौजूदा चुनौतियों व जेण्डर असमानता दूर करने की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा हैं।

अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदन 14 तक

देसूरी,12 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए लागू की गई पूर्व मेट्रिक छात्रवृति योजना हेतु शनिवार तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेगें।
खंड संदर्भ केन्द्र प्रभारी डॉ.सौभाग्यसिंह राजावत ने बताया कि अभिभावक अथवा संरक्षक की वार्षिक आय एक लाख रूपए से अधिक न होने व कक्षा चार से दस तक पूर्ववर्ती परीक्षा में न्यूनतम पचास फिसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी ही इसके पात्र होगें। पात्र आवेदक को आवेदन के साथ दस रूपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर निर्धारित घोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि सभी उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को छात्रवृति आवेदन मय सूचि 15 फरवरी तक खंड संकुल कार्यालय अथवा खंड प्रॉ.शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Wednesday, February 11, 2009

देसूरी नाल में ट्रक चट्टान से टकराया,एक मरा,चार घायल

देसूरी,11 फरवरी। देसूरी नाल मेें बुधवार सवेरे एक ट्रक चट्टान से जा टकराया। राजसमंद जिले के चारभुजा थानान्तर्गत हुई इस दुर्घटना में एक जने की मृत्यु हो गई। जबकि चार अन्य सवार घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद दोपहर तक सडक़ मार्ग जाम रहा।
पुलिस के अनुसार मिर्ची से भरा यह ट्रक मध्यप्रदेश से देसूरी की तरफ आ रहा था। तभी ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सामने चट्टान से जा टकराया। इस दुर्घटना में ट्रक का कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें छह जने सवार थे। जिनमें से संजय पुत्र लक्ष्मण उम्र 28 वर्ष निवासी तिसालिया थाना थानवली म.प्र. की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य चार सवार दीपक,गलीया,जितेन्द्र व संजय घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
दुर्घटना के बाद दोपहर तक सडक़ मार्ग अवरूद्ध रहा और उदयपुर-जोधपुर जाने वाली यात्री बसों सहित सभी प्रकार के वाहनों का संचालन ठप्प रहा। जिससे वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में क्रेन की मदद से रास्ता खोला गया।

ढ़ालोप में रघुनाथ पीर आश्रम पर मेला शुक्रवार से

देसूरी,11 फरवरी। निकटवर्ती ढ़ालोप ग्राम स्थित मेघवाल समाज के आराध्य रघुनाथ पीर आश्रम पर दो दिवसीय मेला शुक्रवार सांय से शुरू होगा।
आयोजन से जुड़े फूसाराम माधव ने बताया कि अखिल राजस्थान मेघवाल समाज रघुनाथपीर आश्रम ट्रस्ट की ओर से पीर बालकदासजी महाराज के सानिध्य में यह मेला शुक्रवार को भजन संध्या के साथ शुरू होगा। इस दौरान गायक किशोर पालीवाल व सरिता खारवाल रात भर भजन प्रस्तुत करेगें। अगले दिन सामाजिक एकता व आश्रम के विकास के संबध में एक सम्मेलन आयोजित होगा।
वार्षिकोत्सव-यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को विदाई समारोह आयोजित होगा।

प्रगति करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत-हटेला

देसूरी,11 फरवरी। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मोहन हटेला ने कहा कि विद्यार्थी को प्रगति करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत होती हैं। तभी वह लक्ष्य हासिल कर पाता हैं।
हटेला बुधवार को यहां क्षेत्रपाल महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्य करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश गुप्ता,मो.इदरिश,रजनी शर्मा व फतेहचंद मीणा विशिष्ठ अतिथि व भंवरलाल मीणा,जोराराम आदरा,चुन्नीलाल मीणा,दिलीप सोनी अतिथि के रूप में मौजूद थे। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के निदेशक देवेन्द्र श्रीमाली ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश ड़ाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व माला पहनाकर विदाई दी। प्राचार्य घीसूदास रामावत ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। आभार संचालन प्राध्यापक बाबूलाल कुमावत व जितेन्द्र बोहरा ने किया।

युवक कांग्रेस की बैठक सुराणा को उम्मीदवार बनाने की पृष्ठभूमि बनी

देसूरी,11 फरवरी।यहां ब्लॉक युवक कांग्रेस की बैठक पिछली बार पाली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सुरेन्द्र सुराणा को इस बार पुन: उम्मीदवार बनाने की भूमिका बनाने के रूप में संपन्न हुई। वक्ताओं ने भी उन्हें एक योगय उम्मीदवार बताते हुए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
ड़ाक बंगले में बुधवार को आयोजित इस बैठक में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी ने कांग्रेसजनों को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़ व ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान ने सुराणा को उम्मीदवार बनाने की मांग की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित ने लोकसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। बैठक को ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा,जिला संयुक्त सचिव मदनसिंह राजपुरोहित सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
बैठक में विजेन्द्र चौधरी,जोराराम आदरा,विक्रमादित्यसिंह राठौड़,गोपालस्वरूप कुमावत,भगवतीप्रसाद श्रीमाली,मोतीलाल चौधरी,फिरोज शेख,लक्ष्मण मेघवाल,जयंतिलाल सोनी,जसाराम,नवाब खां पठान,नथाराम भाटी,देवराज माली,मीठालाल सैन,मांगीलाल हिरागर,सोहन गौड़,किस्तुर मेघवाल,अली हूसैन शेख,सिकन्दर खां पठान,तेजाराम,दलपत गहलोत,सिकंदर बेग सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद मोहम्मद पठान ने किया।

Tuesday, February 10, 2009

क्षेत्रपाल महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव आज

देसूरी,10 फरवरी। यहां क्षेत्रपाल महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव आयोजित होगा।
प्रवक्ता बाबूलाल कुम्हार ने बताया कि प्राचार्य घीसूदास रामावत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस वार्षिकोत्सव मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होगें। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विदाई भी दी जाएगी। कार्यक्रम में कई अतिथि मौजूद रहेगें।

दिन भर हवा चलने से ठिठूरन

देसूरी,10 फरवरी। कस्बे में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलती रही। इस बीच बादल आ जाने से धूप-छांव बना रहा। दोपहर बाद धूल भरी आंधियां भी चली। इसी के सांय होते-होते ठिठूरन बढ़ती गई।

राठौड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष

देसूरी,10 फरवरी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्रसिंह राठौड़ के चुने जाने पर शिक्षकों में हर्ष छा गया हैं।
उपशाखा अध्यक्ष अल्लारक खां पठान,उपाध्यक्ष चंपालाल लोंगेसा,महासचिव विजेन्द्र निर्मल,प्रवक्ता नेनाराम सोलंकी सहित सभी पदाधिकारियों ने राठौड़ के चुने जाने पर खुशी प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।

Monday, February 09, 2009

ताकि चुरा न ले जाए होली

देसूरी,9 फरवरी। स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतांत्रिक युग शुरू हो गया और शांती एवं कानून-व्यवस्था कायम हो गई। लेकिन कस्बे में प्राचिन काल में घटी होली चुराने के प्रयास की घटना के बाद से आज तक होलिका स्थल बदलने की परंपरा का यथावत निर्वाह किया जा रहा हैं। यहां सोमवार को भी शुभ मुर्हत में होली रोपण किया गया। इसी के साथ परम्परा के अनुसार उसे अपने स्थान से हटाकर दूसरी जगह रोपा गया। लेकिन होलिका दहन पहले वाले स्थान पर ही किया जाएगा।
बड़े बुर्जुगों ने बताया कि प्राचिनकाल में निकटवर्ती रूपनगर के शासक ने प्रतिशोध की भावना से कस्बे के परकोटे के बाहर बस स्टेंड के निकट खड़ी होली को चुराने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद तत्कालिन स्थानीय शासक ने हिफाजत के लिए परकोटे के भितर होली रोपने के आदेश दिए। इसके तहत होली को मूल स्थान पर रोपने की औपचारिकता की जाती हैं और बाद में इसे कस्बे के भितर रोपा जाता हैं। इसके बाद होलिका दहन के लिए एक बार फिॅर मूल स्थान पर ले जाया जाता हैं।
इस परंपरा से जाहिर हैं कि होली को तत्कालिन शासक व प्रजा अपनी नाक का सवाल मानती थी और आज भी इस परंपरा का ज्यों का त्यों निर्वाह जारी हैं।

गौशाला का भूमि पूजन 15 फरवरी को

देसूरी,9 फरवरी। यहां 15 फरवरी को को शनिधाम ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाली गौशाला के निर्माण के लिए पं. मदन राजस्थानी के सानिध्य में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष लाल महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रविवार सांय 5 बजे राठेलाव चौराहें पर पं. मदन राजस्थानी का जोरदार स्वागत होगा और आश्रम तक वरघोड़ा निकाला जाएगा। तत्पश्चात सांय 7.15 बजे पं. राजस्थानी प्रवचन करेगें। इसी के साथ रात आठ बजे भक्ति संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत,प्रधान श्रीमती सुशीला गौड़,उपप्रधान जहूरबेग मिर्जा,उपखंड अधिकारी मांगूसिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा,उप अधीक्षक मोहनलाल खिन्नीवाल,तहसीलदार राजेश राठौड़,विकास अधिकारी तनुराम राठौड,थानाधिकारी गोपसिंह देवड़ा,सरपंच नेनाराम चौधरी,समाजसेवी अभिमन्युसिंह,आनन्दसिंह,विक्रमसिंह,महावीरसिंह व उपेन्द्र श्रीमाली अतिथि के रूप में मौजूद रहेगें। ट्रस्ट उपाध्यक्ष टेकाराम प्रजापत ने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की हैं।

देसूरी में होली रोपी

देसूरी,9 फरवरी। कस्बे में 9 फरवरी को शुभ मुर्हत में होली रोपण किया गया। बाद में उसे परम्परा के अनुसार उसे अपने स्थान से हटाकर दूसरी जगह रोपा गया।
सांय छह बजे ग्राम पंचायत के उपसरपंच टेकाराम प्रजापत,गु्रप सचिव घीसाराम चौधरी,वाडऱ् पंच बाबूलाल कुम्हार,मांगीलाल सैन,आबिद मोहम्मद,मदनलाल कलाल,ग्रामीण ताराचंद,पीथाराम मेघवाल,श्रीमती मगनीबाई,बगदाराम देवासी,प्रकाश सिसोदिया,चम्पालाल लुहार सहित कई लोग ढ़ोल-बाजे के साथ बस स्टेंड के समीप रा.उ.प्रा.विद्यालय के प्रवेश द्वार पर पहूॅंचे और मुर्हत के मुताबिक पूजा-अर्चना कर होली रोपी। इसी के साथ होली को पुन: निकाल दिया गया और पुराने ड़ाकघर के पास ले गए। वहां पुन: पूजा अर्चना कर होली को विधिवत रोपा गया। लोगों ने बताया कि होलिक दहन के दिन होली को यहां से पुन: निकाला जाएगा और पहले वाले स्थान पर ले जाकर ही इसे जलाया जाएगा।

ब्लॉक युवक कांग्रेस की बैठक 11 फरवरी को

देसूरी,9 फरवरी। ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक 11 फरवरी को यहां ड़ाक बंगले में आयोजित होगी।
नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद मोहम्मद पठान ने बताया कि जिला युवक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुलाई गई इस बैठक को जिलाध्यक्ष दीपक भाटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेन्द्र सुराणा संबोधित करेगें।

जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत संस्थागत प्रसव कराने पर जोर

देसूरी,9 फरवरी। यहां आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया गया।
सोमवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परिवार कल्याण व टिकाकरण कार्यक्रमों में निर्धारित शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने को कहा गया। बैठक में क्षेत्र में कहीं भी मिजला रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही आशा सहयोगिनीयों को टिकाकरण योग्य बच्चों की सूचि तैयार करने को कहा गया। बैठक में सभी सेक्टर प्रभारी चिकित्सक,उपकेन्द्रों की प्रसाविका,जीएनएम व मेल नर्स मौजूद रहें।

Sunday, February 08, 2009

गोडवाड़ प्रेस कल्ब का गठन

दिनेश आदिवाल अध्यक्ष मनोनित
देसूरी,8 फरवरी।
क्षेत्र के पत्रकारों ने मिलकर अपने हितों की रक्षा व पत्रकारिता को नए आयाम व उच्च मानदंड देने के उद्देश्य से गोडवाड़ प्रेस कल्ब का गठन किया। इसी के साथ ही युवा पत्रकार दिनेश आदिवाल को अध्यक्ष मनोनित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार उम्मेद जोया की अध्यक्षता में घाणेराव ग्राम में ठंडीबेरी ड़ाक बंगले में आयोजित पत्रकारों की बैठक में निर्मल आचार्य एवं गणेशराम चौधरी उपाध्यक्ष,मुकेश जैसानी महासचिव,हिमांशु पलोड सचिव व प्रयास मालवीय कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए। इसी के साथ प्रमोदपाल सिंह,प्रदीपसिंह राठौड़,सुनिल बुनकर,हनिफ बेग मिर्जा,रमजान खां,नरपत रावल,उम्मेद जोया,सुरेश रावल,किशोर गर्ग,राजेन्द्र गर्ग,महेन्द्रसिंह गेहलोत व रूस्तम खां को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। बैठक में समाजसेवी चंद्रशेखर मेवाड़ा का माला पहना कर सम्मान किया गया।

लाल महाराज शनिधाम ट्रस्ट शाखा के अध्यक्ष मनोनित

देसूरी,8 फरवरी। कस्बे में शनिधाम ट्रस्ट शाखा के गठन के साथ ही लाल महाराज को अध्यक्ष मनोनित किया गया।। इसी के साथ दाती ब्लड बैंक का शुभारंभ भी किया गया।
दाती पं. मदन राजस्थानी के निर्देशानुसार गुरू लाल नवल भेग आश्रम पर रविवार सांय को आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से टेकाराम प्रजापत वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मोतीलाल चौधरी एवं चन्द्रशेखर मेवाड़ा उपाध्यक्ष,अशोक घावरी महामंत्री,बस्तीमल सोनल संयुक्त मंत्री,मोतीसिंह राजपुरोहित,राज,लक्ष्मण भटनागर,कूपाराम चौधरी एवं अमराराम संगठन मंत्री,शंकरलाल मीणा एवं प्रवीण चौहान विधि सलाहकार,प्रेम कण्डारा सांस्कृतिक मंत्री,जोराराम आदरा कोषाध्यक्ष,थानाराम वाघेला भंडार प्रभारी,जसाराम चौधरी एवं रतन जणवा सलाहकार मनोनित किए गए। इसी के साथ जरूरतमंदो की जीवनरक्षा के लिए दाती ब्लड बैंक का गठन कर उसका शुभारंभ किया गया।
बैठक में आगामी पंद्रह फरवरी को दाती पं. मदन राजस्थानी के सानिध्य में अनाथ बालक-बालिकाओं के लिए विद्यालय व गौशाला निर्माण के लिए आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों को ट्रस्ट द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई जाएगी।
राजस्थानी का भव्य स्वागत-आलावास ग्राम में स्थित आश्रम पर रविवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ध्यान शिविर मेें भाग लेने पहूॅंचे पं. मदन राजस्थानी का उनके प्रमुख शिष्य लाल महाराज के नेतृत्व में शनिभक्तों के दल के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Saturday, February 07, 2009

शनिधाम ट्रस्ट शाखा का गठन रवि को


दाति ब्लड़ बैंक का शुभारंभ भी होगा
देसूरी,7 फरवरी। कस्बे में दाति पं. मदन राजस्थानी द्वारा प्रस्तावित अनाथ बालक-बालिकाओं के लिए विद्यालय गौशाला निर्माण को देखते हुए स्थानीय स्तर पर शनिधाम ट्रस्ट शाखा का रविवार को गठन होगा। इसी के साथ जरूरतमंदो की जीवनरक्षा के लिए दाति ब्लड बैंक का शुभारंभ भी किया जाएगा।
पं.राजस्थानी के प्रमुख शिष्य लाल महाराज ने बताया कि इसके लिए रविवार सांय को गुरू लाल नवल भेग आश्रम पर जिले भर के शनि भक्तों की एक बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में सर्वसम्मति से शाखा के सदस्य चुने जाएगें। सभी वर्ग क्षेत्र के लोगों को इसमें प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ दाति ब्लड बैंक के नाम से रक्तकोष का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए रक्तदान करने के इच्छूक लोगों का पंजीयन भी किया जाएगा।

Friday, February 06, 2009

हमारी प्रतिज्ञा

1. हम 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प लेते हैं। हम 100 प्रतिशत मतदान करके,देशभक्त,पराक्रमी व चरित्र वाले लोगों को सत्ताओं के शीर्ष पर बैठायेंगे और देश से भ्रष्टाचार को समाप्त कर गरीबी,भूख,बेरोजगारी,अन्याय,शोषण व अपराध को मिटायेंगे और एक शक्तिशाली भारत बनाएगें।
हम राजनीति नहीं करेंगे,परन्तु भ्रष्ट,बेईमान व अपराधी,कायर,कमजोर,बुजदिल लोगों को सत्ताओं में नहीं आने देंगे क्योंकि देशभक्त ईमानदार लोगों के द्वारा मतदान न करने के कारण ही भ्रष्ट व बेईमान लोगों के हाथ में देश की सत्ता चली जाती हैं और आपके व हमारे खून-पसीने की कमाई से प्राप्त लगभग दस लाख करोड़ रूपए से अधिक धन कुछ भ्रष्ट लोग लूट लेते हैं एवं देश कमजोर हो जाता हैं।
2. हम शून्य तकनीकी से बनी विदेशी वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में 100 प्रतिशत बहिष्कार करेंगे। हम देश का आर्थिक शोषण नहीं होने देंगे और देश का पैसा विदेशी कम्पनियों को देकर देश को कमजोर नहीं बनायेंगे।
3. हम अपने जीवन में 100 प्रतिशत राष्ट्रवादी चिन्तन को अपना कर राष्ट्रीय चरित्र को ऊँचा उठायेंगे। हम देश में जाति,प्रान्त,मजहबों के नाम से घृणा नहीं फैलायेंगे और न ही फैलाने देंगे।
4. जब भ्रष्ट लोग एक हो सकते हैं,तो हम श्रेष्ठ लोगें को विभाजित नहीं होने देंगे। हम देशभक्त ईमानदार लोगों को 100 प्रतिशत संगठित करेंगे। अब हमें भ्रष्ट,बेईमान व अपराधी चरित्र के लोग अपमानित नहीं कर पायेंगे।
5. हम सम्पूर्ण भारत को 100 प्रतिशत योगमय बनायेंगे। हम देश के छ: लाख अड़तिस हजार तीन सो पैसठ गाँवों तक योग के संदेश को लेकर जायेंगे और 110 करोड़ देशवासियों का योग से स्वस्थ तन,स्वस्थ मन,स्वस्थ चिन्तन बना कर उनके जीवन में पूर्ण पवित्रता लायेंगे और योगधर्म से जन-जन का स्वधर्म व राष्ट्रधर्म जगा कर उसको स्वकर्म में लगायेंगे और भारत को फिर से विश्वगुरू बनायेंगे।
भारत माता की जय। वन्देमातरम्।।


इस प्रतिज्ञा का देसूरी कस्बे में मंगलवार प्रात: तीन दिवसीय योग एवं प्राणायाम शिविर में के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि पंतजलि योग समिति के राज्य प्रभारी महेंद्र कोठारी ने वाचन किया। इसे दिव्य प्रकाशन,दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट,पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट,महर्षि दयानन्द ग्राम,निकट बहादराबाद,हरिद्वार-249402,उत्तराखंड द्वारा जीवन दर्शन पुस्तिका में आवरण पृष्ठ के पीछे हमारी प्रतिज्ञा के शीर्षक से प्रकाशित किया हैं। इसके लेखक योगगुरू स्वामी रामदेव हैं। देश व पाठकों के हित में साभार प्रस्तुत किया जा रहा हैं।

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी वारंट के जरिए तलब

देसूरी,6 फरवरी। यहां न्यायालय ने मोरखा ग्राम पंचायत में फर्जी पट्टा बनाने वाले एक अभियुक्त के विरूद्ध प्रसंज्ञान लेकर वारंट के जरिए तलब किया हैं।
परिवादी के अधिवक्ता महेन्द्र शर्मा ने बताया कि परिवादी मोरखा सरपंच मांगीलाल चौधरी ने सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर मोरखा निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपूत के विरूद्ध कूटरचना से पट्टा सं.548 व 465 बनाने का आरोप लगाकर बताया था कि इन पट्टों से संबधित कोई दस्तावेज ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड में नहीं हैं। इस संबध में जांच कराए जाने पर विकास अधिकारी ने भी पट्टा सं. 465 सही नहीं पाया।
न्यायालय ने तमाम साक्ष्यों के प्रकाश में यह साबित पाया कि पट्टा सं. 465 कूटरचित हैं। इसके अलावा यह 6 जून 1992 को जारी पट्टा अन्त्योदय परिवार के तहत जारी बताया गया। लेकिन वर्ष 1987 से 1997 की सूचि में अभियुक्त का नाम अंकित नहीं हैं और न ही आवंटी के हस्ताक्षर हैं। एफ.एस.एल. रिर्पोट में भी दोनो पट्टों पर किए गए हस्ताक्षर नमूना हस्ताक्षरों से भिन्न पाए गए हैं। इस प्रकार अभियुक्त ने कूटरचना कर पट्टे बनाए और असली पट्टों के रूप में उनका उपयोग किया।
इस पर न्यायालय ने चार फरवरी को अभियुक्त के विरूद्ध अपराध भा.द.स. की धारा 420,467,468 एवं 471 में प्रसंज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज रजिस्टर करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ अभियुक्त को जरिए वारंट तलब किया हैं।

ध्वनि प्रसारक यंत्रों के शोर शराबे में विद्यार्थीयों का पढऩा दूभर

देसूरी,6 फरवरी। कस्बे में हर रोज शाम ढ़लते ही जोरशोर से बजने वाले ध्वनि प्रसारक यंत्रों की वजह से आम विद्यार्थी का पढऩा दूभर हो गया हैं। लेकिन पुलिस से लेकर प्रशासन तक इन्हें बेरोकटोक बजने दे रहा हैं।
कस्बे में धार्मिक कार्यक्रमों में हर रोज शाम होते ही लाऊड़स्पीकर अपना मुॅह खोल देते हैं और आयोजकों का जिधर मन चाहा उधर लाऊड़स्पीकर का मुॅंह कर कैसेट व सीडी लगाकर बैठ जाते हैं। रात दस बजे के करीब भजन गाना शुरू होते हैं और पूरी रात सिर पर उठा लेते हैं। बेचारा विद्यार्थी इनकी कानफोडू आवाज से परेशान हो उठता हैं और आखिर में सुबह पढऩे का सोचकर सोने लगता हैं। लेकिन शोर शराबे के आगे सोना भी उसके बस मेें नहीं होता हैं। सुबह जब वह उठता हैं तो लाउड़स्पीकरों पर प्रभाती सुनाई देती हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने रात दस बजे बाद ध्वनि प्रसारक यंत्रों के बजने पर ही रोक लगा रखी हैं। लेकिन इस आदेश की पालना न तो पुलिस करा पा रही हैं और नहीं प्रशासन। कई बार यह मामला सी.एल.जी. बैठकों में भी उठा। लेकिन हर बार धार्मिक मामलों की दुहाई में यह मुद्दा दब गया।
भजनों के आयोजनों की हर किसी को चिंता हैं। लेकिन परीक्षा सिर पर होने की वजह से रात भर जग कर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी के मन की पीड़ा कोई नहीं सुन पा रहा हैं। एक आम आदमी जो दिन भर के काम काज निपटाकर चैन की निंद सोना चाहता हैं। उसके बारे में सोचने की किसी को फुरसत नहीं हैं।

Thursday, February 05, 2009

जलापूर्ति का अन्तराल घटाने में जुटा प्रशासन

देसूरी,5 जनवरी। क्षेत्र में जलापूर्ति का अन्तराल बढक़र 96 घंटे हो जाने के बाद अब प्रशासन इसे घटाने की कवायद में जुट गया हैं। इसी के साथ क्षेत्र के गंभीर पेयजल संकट वाले पांच ग्राम चिन्हित किए गए। इन ग्रामों मेें टैंकरों से पानी परिवहन किया जाएगा।
सेलीनाल बांध का पानी खंूट जाने,घोड़ाधड़ा बांध पर अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने व कुओं का पानी गहरा जाने से जलापूर्ति लडखड़ा जाने के बाद प्रशासन ने देसूरी सहित आसपास के कस्बों में जलापूर्ति का अन्तराल बढ़ गया हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने घाणेराव कस्बे मेें टैंकरों के जरिए पानी परिवहन करने की योजना तय की हैं। अभी तक घाणेराव में देसूरी से जलापूर्ति की जा रही हैं। घाणेराव में टैकंरों से पानी भेजने से घोड़ाधड़ा बांध का पानी देसूरी,नारलाई व नाड़ोल के लिए बच जाएगा। इससे जलापूर्ति का अन्तराल घटकर 72 घंटे पर आ जाएगा। लेकिन इस सारी कवायद में दस दिन का समय लग जाएगा। टैंकरों की व्यवस्था 15 फरवरी से ही हो पाएगी।
पिछले दिनों जिला कलेक्टर भी पेयजल संकट की स्थिति देखने आए थे और उनका सारा जोर जलापूर्ति का अन्तराल 72 घंटे से अधिक न होने पर था। इसके बावजूद परिस्थितियां प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ गई। प्रशासन ने क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने के लिए उपजिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया हैं। जिसमें अधिशासी अभियंता सदस्य सचिव होगें। जबकि तहसीलदार व उप कोषाधिकारी इसके सदस्य होगें।
इसी के साथ प्रशासन ने क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट वाले ग्रामों को भी चिन्हित किया हैं। इनमें घाणेराव,करणवा,नया गांव गुड़ा अखेराज व गुड़ा जैतावतान को शामिल किया गया हैं। इन ग्रामों में पेयजल परिवहन किया जाएगा।
क्या कहते हैं सहायक अभियंता-
जलापूर्ति में आया अंतराल घटाने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी दिनों 72 घंटे के अन्तराल से ही पेयजल आपूर्ति होगा।-के.सी.सिंगाडिय़ा,सहायक अभियंता,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग सादड़ी उपखंड