Friday, April 12, 2013

पनोता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उदघाटन करेंगे महेन्द्रजीतसिंह

पाली,10 अप्रेल। जन जाति क्षेत्रीय विकास,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मन्त्री  महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के 14 अप्रेल को जिले के पनोता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उदघाटन करेंगे।
महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
    
     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण विकास  मन्त्री  मालवीय 14 अप्रेल को प्रातः 8 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे देवली कलां पहुंचेगें वे प्रातः 11 बजे देवली कलां, रामपुरा कला, निम्बाहेड़ा (मारवाड जंक्शन) में राजीव गांधी सेवा केन्द्र उदघाटन एवं पंचायत भवन के उद्घाटन कार्यकम में सम्मलित होंगे। दोपहर 1.30 बजे हिंगोला खुर्द में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उदघाटन तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे, अपरान्त 3.30 बजे इन्दरवाड़ा , रानी में राजीव गांधी सेवा का उदघाटन करेंगे। इसके बाद 5.30 बजे पनोता, देसूरी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उदघाटन तथा 33 के.वी.जी.एस.एस का लोकार्पण करेंगे।