Saturday, April 06, 2013

लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी गोडवाड़ महोत्सव में


महोत्सव 9 से 12 अप्रेल तक

पाली, 6 अप्रेल। गोडवाड़ महोत्सव में इस बार राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, पंजाब और अन्य राज्यों के लोक रंग भी बिखरेंगे। यह महोत्सव 9 से 12 अप्रेल तक मनाया जाएगा।
          जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मनाए जाने वाले गोडवाड़ महोत्सव को इस बार और विस्तार दिया गया है। 9 अप्रेल को बाली फोर्ट में गोडवाड़ महोत्सव का शुभारंभ सायं 6 बजे होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतो की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। 10 अप्रेल को देवकी बाड़ी, सादड़ी में सायं 7 बजे से राजस्थान, गुजरात, पंजाब व अन्य राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
          महोत्सव के तहत 11 अप्रेल को सोनाणा खेतलाजी में प्रातः 10 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा सायं 7 बजे से विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्यांे की प्रस्तुती होगी। 12 अप्रेल को सोनाणा खेतलाजी में प्रातः 10 बजे से गैर नृत्यांे की प्रस्तुतियां छटा बिखेरंेगी तथा दोपहर दो बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी इनमें गोडवाड़ श्री, साफा बंधन, रस्सा कस्सी एवं मारवाड़ी घोड़ों की रोचक प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।