Friday, April 12, 2013

पर्यटन स्थल व आस्था केन्द्र हमारी संस्कृति के संवाहक-जाखड़

गोडवाड़ महोत्सव समारोह के समापन की घोषणा 

पाली, 12 अप्रेल। जिला प्रशासन , पर्यटन विभाग एवं सोनाणा खेतलाजी के संयुक्त तत्वावधान में गोडवाड़ महोत्सव का समापन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि सांसद बद्रीराम जाखड़, अध्यक्षता गोडवाड़ समारोह समिति के अध्यक्ष एवं उपखण्ड अधिकारी देसूरी सी.आर.देवासी एवं विशिष्ट अतिथि सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत सिंह बालराई थे।
           समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि हमारे पर्यटन स्थल व आस्था केन्द्र  हमारी संस्कृति के संवाहक है जिससे हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों को देश की संस्कृति की पहचान मिलती। धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से विदेशी पर्यटकों का जुड़ाव होता है। यही हमारी संस्कृति की पहचान है। सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपतसिंह बालराई, पूर्व विधायक भीमराज भाटी ने भी समारोहों को भी सम्बोधित किया। गोडवाड़ महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं उपखण्ड अधिकारी सी.आर.देवासी ने समिति द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी तथा पंचम् गोडवाड़ महोत्सव समारोह के समापन की घोषणा की। समारोह में जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित पुस्तिका गोडवाड़ महोत्सव का भी विमोचन किया गया।
         गोडवाड़ समारोह के अन्तिम दिन गोडवाड़ श्री (पुरूष), साफा बांधो, बाल एण्ड बॉकेट एवं अश्व नृत्य प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। गोडवाड़ श्री प्रतियोगिता में शिवलाल राईका प्रथम रहे। साफा बांधो प्रतियोगिता में राव दलपत सिंह प्रथम, रामसिंह राजपुरोहित द्वितीय एवं भागीरथ हमजोली तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह बॉल एण्ड बॉकेट प्रतियोगिता में रानुष्कासिंह प्रथम, दलपत सिंह द्वितीय एवं क्रियान्सुसिंह तृतीय रहे तथा अश्व नृत्य प्रतियोगिता मे सुमेरसिंह का घोड़ा सुल्तान प्रथम, हनवतसिंह का घोड़ा जिगर द्वितीय एवं युवराजसिंह का घोड़ा सुल्तान तृतीय स्थान पर रहा।
--
पाली, 12 अप्रेल। राष्ट्रीय स्तर की घोड़ो संरक्षण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अहम् निर्णायक की भूमिका निभाने एवं अश्व संरक्षकों का उत्साह वर्धन के लिए डॉ.नवीन परिहार ने गोडवाड़ समारोह में अश्व सवार धातु शील्ड प्रति वर्ष देने की घोषणा की है।