Sunday, January 04, 2009

राजस्थान क्रांति मोर्चा का गठन
देसूरी,3 जनवरी। यहां राजस्थान क्रांति मोर्चा हिन्दूस्तान की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई हैं। शनिवार सांय को बस स्टेंड पर आयोजित मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार कर्मपालसिंह सवाली ने सरदार गुरूनाम सिंह सवाली अम्बाला एवं भगवतसिंह सोलंकी बागोल को मुख्य संरक्षक,सोहन प्रजापत को राष्ट्रीय महासचिव,छगन प्रजापत को प्रदेश अध्यक्ष,मुकेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व जसराज सोलंकी को प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया। जबकि जगदीश चौधरी को सलाहकार,एडवोकेट ड़ालचंद मेघवाल कुम्भलगढ़ एवं सरपंच खंगारराम मेघवाल विधि सलाहकार बनाए गए। बैठक में सदस्य अमृत बाघेला,मीठालाल सैन,भंवरलाल सैन,राजू वैेष्णव,चंपालाल मेघवाल,थानाराम मेघवाल इत्यादि मौजूद थे। बैठक की शुरूआत अमर शहिद भगतसिंह के चित्र पर पुष्पाजलि के साथ हुई।

No comments:

Post a Comment