Friday, January 30, 2009

विधायक राणावत आज दौरें पर आएगें

देसूरी,30 जनवरी। विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत शनिवार को सुमेर माड़पुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के दौरें पर आएगें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने बताया कि राणावत प्रात: दस बजे गांथी ग्राम से दौरा शुरू करेगें। तत्पश्चात वे सुमेर,गुड़ा आसकरण,अणेवा,माड़पुर व लांपी पहूॅँचेगें। इस दौरान वे अपनी विजयी के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट करेगें और ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुनेगें।

कांग्रेस रैली सफल बनाने का आह्वान
देसूरी,30 जनवरी।
जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव मदनसिंह राजपुरोहित ने क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस जनों से जयपुर में आयोजित होने वाली सोनियागांधी की कांग्रेस रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
राजपुरोहित ने देसूरी पहूॅँचकर जिला कांग्रेस अजा विभाग के उपाध्यक्ष जोराराम आदरा,ब्लॉक उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान,ब्लॉक सचिव मीठालाल सैन,सिकन्दर खां पठान सहित कई कांग्रेसजनों से चर्चाकर जयपुर रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर कांग्रेसजनों में जोरदार उत्साह हैं।

No comments:

Post a Comment