Monday, January 05, 2009


पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह के कृषि फॉर्म पर मिलने पहूॅचे भाजपाई
देसूरी,5 जनवरी। राज्य सभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह के देसूरी स्थित अपने कृषि फॉर्म पहूॅंचने पर भाजपाईयों ने उनसे मुलाकात की। पिछले तीन दिन से जसवंतसिंह अपनी निजी यात्रा पर घाणेराव व देसूरी आए हुए हैं। वे रविवार को देसूरी कस्बे की सरहद में सेलीनाल बांध पौधशाला के निकट अपने कृषि फॉर्म पर पहूॅंचे। जहां उन्होंने प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य हीरसिंह राजपुरोहित,मादा के पूर्व सरपंच भोपालसिंह,सादड़ी मंडल कोषाध्यक्ष महेन्द्र पुनमिया,अधिवक्ता मुकेश सुथार,बाबूसिंह राजपुरोहित इत्यादि ने उन्हें मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसी के साथ उन्हें राणकपुर जैन मंदिर का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान सिंह ने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों,प्रमुख मंदिरों,मेलों सहित सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पार्टी संगठन व क्षेत्रीय समस्याएं जानने में भी रूचि दर्शायी।

No comments:

Post a Comment