Wednesday, January 14, 2009


एक मई तक राजनितिक उठापठाक रहेगी-पं.राजस्थानी
देसूरी,14 जनवरी। देश के जाने माने भविष्य वक्ता दाती पं।मदन राजस्थानी ने कहा कि मकर संक्राति पर्व संपूर्ण राष्ट्र के लिए आर्थिक सुदृढ़ता लेकर आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि एक मई तक का समय राजनितिक उथलपुथल से भरा होगा। लेकिन यह वर्ष गरीब लोगों के कई सौगातें लेकर आ रहा हैं। इस साल देश व प्रदेश की सरकार गरीबों,पिछड़े व आदिवासी लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजना घोषित होगी।

राजस्थानी बुधवार सुर्यास्त वेला में शनिधाम ट्रस्ट द्वारा यहां प्रस्तावित अनाथ एवं असहाय बालकों के विद्यालय व गौशाला भवन के लिए खरीदी गई भूमि का पुनरावलोकन करने आए थे। इससे पूर्व वे रविवार रात को भी यहां आए थे।

उन्होंने राष्ट्रवासियों को मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर गमन करता हैं और इसी के साथ सूर्य अपने पुत्र मकर की राशी में प्रवेश कर गया हैं जो समूचे राष्ट्र के लिए शुभदायक हैं। इस दौर मे भारत की एकता और अखंडता ओर मजबूत होगी। कूटनिति में भी भारत को कोई सानी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि भारत को अपनी सीमाओं पर चौकसी बढ़ानी होगी और इस दौरान भारत को किसी का मोहरा बनने से बचना होगा। उन्होंने बताया कि नए साल में आर्थिक मंदी का दौर समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ शेयर बाजार में स्थिरता आएगी। उन्होंने बताया कि किराणा बाजार इस बार आसमान की ऊंचाई छूने जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि देसूरी में प्रस्तावित विद्यालय व गोशाला के साथ ही पॉलोटेक्रीक जैसारोजगारोन्मुख प्रशिक्षण केन्द्र भी खोला जाएगा। बाद में उन्होंने आलावास लौटने से पहले अपने कमांडो को भी संबोधित करते हुए उन्हें एक-दूसरे को क्षमा करने व सहनशील बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने इसकी शुरूआत सभी कंमाड़ो को अपने दोनों कान पकड़वाकर की। इस दौरान शनिधाम ट्रस्ट उपशाखा के प्रभारी लाल महाराज,सरपंच नेनाराम चौधरी भी साथ थे।