Tuesday, March 24, 2009

आलेख एवं फोटो प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

पाली 23 मार्च। गोडवाड महोत्सव के लिये आयोजित आलेख एवं फोटो प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं जिला कलेक्टर डा0 पृथ्वीराज के अनुसार आलेख प्रतियोगिता में सादडी के विजयसिंह द्वारा लिखित ऐसा हो गोडवाड महोत्सव आलेख प्रथम स्थान पर रहा है । सादडी के ही प्रवीण प्रजापति का आलेख समृद्घ संस्कृति एवं गोरवशाली इतिहास का वारिस है गोडवाड द्वितीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर दो आलेख रहे हैं सोनाईमांझी के जयन्ति प्रसाद शर्मा का, समृद्घ संस्कृति एवं गोरवशाली इतिहास का वारिश है गोडवाड तथा केनपुरा की दिव्या राजावत का धार्मिक पर्यटन का पथ गोडवाड आलेख तीसरे स्थान पर आये।
गोडवाड क्षेत्र के पर्यटन स्थलो की फोटो प्रतियोगिता में पाली के सुरेश हेमनानी की परशुराम महादेव तीर्थ स्थल की फोटो प्रथम घोषित की गई हैं। द्वितीय स्थान पर पाली के ही अशोक कुमार शर्मा की नवखण्डीय सोनाणा खेतलाजी मन्दिर की फोटो रही। प्राचीन नगरी हथुण्डी बीजापुर की फोटो तृतीय स्थान पर रही जसनगर के नरेन्द्र शेखावत ने यह फोटो अपने कैमरें में यह फोटो कैद की।