Wednesday, March 25, 2009

सेवादल कार्यकर्ता जनमानस पर छाप छोडे-हटेला

देसूरी,25 मार्च। पाली जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मोहन हटेला ने सेवादल कार्यकर्ता से आहवान किया कि वे अपनी कत्र्तव्य,निष्ठा एवं ईमानदारी की जनमानस पर छाप छोड़े। उन्होंने कांग्रेस को आस्था एवं विश्वास और इसके अग्रीम संगठन सेवादल को सेवा एवं समर्पण का प्रतिक बताया।
हटेला बुधवार को कस्बे के लांपी मार्ग पर आयोजित ब्लॉक सेवादल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हटेला ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सेवादल को पूरा महत्व देते हैं और वे चाहते हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की रिती-निति,योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सेवादल कार्यकर्ता आमजन तक पहूंचाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाह करें। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम स्तर का फीड़बैक सिधे ही संबधित ग्राम के सेवादल कार्यकर्ताओं से लेगें।
उन्होंने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता को राष्ट्र गान,राष्ट्रीय गीत व ध्वज गीत याद रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त बैठकों व कार्यक्रमों में गांधी टोपी सहित गणवेश धारण करना अनिवार्य हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ग्राम एवं बूथ इकाई के गठन के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता का परिचय पत्र बना दिए जाएगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बद्री जाखड़ को जीताने के लिए अपने-अपने बूथों पर जी-जान से जुट जाए।
ब्लॉक मुख्य संगठक सैयद इदरीस खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सेवादल पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर गणवेश धारी कार्यकर्ता तैनात किए जाएगें।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से टारगेट-25 का लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मिसरू खां पठान ने सेवादल को पार्टी की संजीवनी बताया।
बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद मेघवाल,सदस्य भूराराम मेघवाल,घाणेराव इकाई अध्यक्ष भगवतीलाल श्रीमाली,सेवादल संगठन मंत्री मालाराम राठौड़,मो.रफीक पठान,जीवनसिंह सांदु,दलपतसिंह राजपुरोहित,नारायणलाल भाटी,ब्लॉक सचिव मीठालाल सैन,प.स.सदस्य मानाराम मीणा ने संबोधित किया। बैठक में ,भंवरलाल मीणा,जीतेन्द्र मीणा,किस्तुरराम मेघवाल,इन्दाराम मेघवाल,जसाराम घांची,पुखराज,जसाराम,श्रीमती सुखी,श्रीमती कन्या प्रजापत,जीवाराम मीणा,रमेशकुमार,माणकलाल,हीरालाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक का शुभारंभ वन्देमातरम राष्ट्र गान व समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। बैठक के दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं ने सेल्यूट देकर पदाधिकारियों को माला पहना स्वागत किया।
देसूरी नगर मुख्य संगठक दिलीप मेवाड़ा ने समापन पर आभार प्रकट किया।