Friday, March 20, 2009

गोडवाड महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया

पाली,20 मार्च। गोडवाड महोत्सव आयोजन के लिये जिला कलेक्टर के संरक्षण में महोत्सव आयोजन समिति का गठन किया गया है। देसूरी के उपखण्ड अधिकारी इस समिति के अध्यक्ष होगें।
जिला कलेक्टर डा0 पृथ्वीराज के अनुसार इस क्षेत्र के पर्यटन स्थल, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर तथा परम्पराओं से देशी एवं विदेशी पर्यटकोंं को रूबरू करवाने के लिये आयोजित इस गोडवाड महोत्सव की आवश्यक तैयारिया शुरू कर दी गई है। इस समिति में उप अधीक्षक पुलिस बाली, सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, तहसीलदार देसूरी, विकास अधिकारी, सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष, सहायक निदेशक पर्यटन, उप निदेशक पशु पालन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाली, रणकपुर मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, परशुराम महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं स्थानीय होटल एसोसियेशन के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है।
महोत्सव आयोजन के लिये तीन उप समितियों का भी गठन किया गया है। जिनमें सांस्कृति कार्यकzम आयोजन समिति, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल समिति व यातायात समिति सम्मलित है। जिला कलेक्टर के अनुसार 26 से 28 मार्च के मध्य आयोजित इस तीन दिवसीय गोडवाड महोत्सव आयोजन के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उप समिति का भी गठन किया गया है।